‘न्योता मुझे नहीं उन 700+ किसान परिवारों को दो जिनके…

द न्यूज 15 
लखनऊ। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को ट्वीट के जरिए जवाब देते हुए कहा कि न्योता मुझे नहीं, उन 700 से ज्यादा किसान परिवारों को दें जिनके घर उजाड़ दिए। जयंत ने कहा कि छात्रों के साथ हिंसा देश के भविष्य पर वार है। कृषि आंदोलन के दौरान जिस तरह से किसानों पर अत्याचार हुआ, उसे कैसे भुलाया जा सकता है।
जयंत चौधरी ने कहा कि हमने गलत राह नहीं चुना बल्कि इस बार उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसान वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। जाटों को आरक्षण और भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग पहले भी जाट समाज उठा चुके हैं। बावजूद इसके चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को भाजपा सरकार ने अनसुनी की है। रहा सवाल आरक्षण का तो  चौधरी अजित सिंह अपने कार्यकाल के दौरान संसद में जाटों को आरक्षण देने की वकालत कर चुके हैं। हार से घबराकर भाजपा जाट समाज के कुछ चुनिंदा लोगों को दिल्ली बुलाकर जाट समाज को मनाने में जुट गया है, लेकिन जाट समाज सहित किसान बिरादरी ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।
भाजपा के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं :  रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने भी कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का भाजपा में जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल तेवतिया ने कहा कि भाजपा को इस बार जाट समाज वोट देने को तैयार नहीं है। इस बार वेस्ट यूपी में जाट और मुस्लिम गठजोड़ भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार है। कृषि आंदोलन के दौरान जाटों और किसानों को खालिस्तानी तक बोला गया। जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज हुआ। उसे जाट और किसान कैसे भूल जाएंगे।

  • Related Posts

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

    Continue reading
    परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

    सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश