पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ NDA के नए लोकसभा सांसदों की मीटिंग में उन्हें उनका सोशल मीडिया ‘रिपोर्ट कार्ड’ भी दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि NDA में कोई 20 साल पुराना हो या 20 दिन पुराना, हमारे लिए सभी बराबर हैं और सभी के लिए बराबर सम्मान है। मीटिंग में टीएमसी से टूटकर NCPI में शामिल हुए सांसद भी शामिल हुए।
शिवसेना(UBT)से टूटकर शिवसेना में आए सांसद भी मीटिंग में थे।

सूत्रों के मुताबिक सभी सांसदों को सोशल मीडिया की अहमियत समझने और सोशल मीडिया के जरिए भी युवाओं से कनेक्ट बढ़ाने का सुझाव दिया गया। सभी सांसदों को एक पेज की रिपोर्ट भी दी गई। जिसमें पिछले 90 दिनों में अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में उन सांसद की एक्टिविटी, रीच का डेटा दिया गया। जैसे 90 दिनों में एक्स पर सांसद ने कितनी पोस्ट की गई, कितने इंप्रेशन आए, कितने कमेंट आए। इसी तरह फेसबुक और इंस्टाग्राम में 90 दिन का रिपोर्ट कार्ड दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक पीएम ने सांसदों से कहा कि वे अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और 40 साल से ज्यादा उम्र के सांसद रेगुलर मेडिकल चेकअप कराएं। उन्होंने सांसदों से पूछा कि जो सांसद नियमित योगा करते हैं, वे हाथ उठाएं। पीएम ने स्थिर सरकार की अहमियत का भी जिक्र किया। पीएम ने फिर मजाक करते हुए कहा कि जब से मैं प्रधानमंत्री हूं, तबसे देखिए UK में कितने प्रधानमंत्री बदल गए। पीएम ने सांसदों से कहा कि अगर उन्हें कोई दिक्कत है और क्षेत्र की कोई समस्या है तो सीधे मेरे पास आ सकते हैं। साथ ही कहा कि अगले कुछ सालों में कोलकाता, उड़ीसा, भुवनेश्वर का ऐसा कायाकल्प होगा कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

  • Related Posts

    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली में बीजेपी की महिला मोर्चा की नई…

    Continue reading
    नेपाल में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत की बढ़ी टेंशन – हिमालय में 200 झीलों से खतरा
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

     नई दिल्ली। बुधवार को नेपाल में ग्लेशियल लेक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद

    शहबाज के सामने आतंकवाद पर बरसे PM मोदी, ‘टेरर फंडिंग को खत्म करना होगा’  

    • By TN15
    • September 1, 2026
    शहबाज के सामने आतंकवाद पर बरसे PM मोदी, ‘टेरर फंडिंग को खत्म करना होगा’  

    किसी अपने के दिल में बने रहना जरूरी है 

    • By TN15
    • September 1, 2026
    किसी अपने के दिल में बने रहना जरूरी है 

    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    • By TN15
    • August 31, 2026
    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    • By TN15
    • August 31, 2026
    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट