MP Rajya Sabha Election : BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, ‘हमारे सभी विधायक…’

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बीजेपी की ओर से तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने के बाद चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।  इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन और बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान दोनों दलों ने अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन भी किया. कांग्रेस और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।

 

कांग्रेस ने बीजेपी की रणनीति पर उठाए सवाल

 

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी की रणनीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास तीसरा राज्यसभा सांसद बनाने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है।

 

जीतू पटवारी ने कहा, “बीजेपी के पास तीसरा राज्यसभा सांसद बनाने के लिए 8 से 10 विधायक कम हैं, फिर भी उसने अपने तीसरे उम्मीदवार का नामांकन दाखिल कराया है। बीजेपी लोकतंत्र का चीरहरण करना चाहती है, लेकिन हमारे सभी विधायक एकजुट हैं. मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा भेजकर बीजेपी को सबक सिखाएंगे.” कांग्रेस का दावा है कि उसके सभी विधायक एकजुट हैं और तीसरी सीट पर पार्टी मजबूत स्थिति में है।

 

 

बीजेपी ने जताया तीसरी सीट जीतने का भरोसा

 

वहीं बीजेपी की ओर से तीसरे उम्मीदवार महेश केवट के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। बीजेपी नेताओं ने इसे संगठन की ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “हमारी पार्टी ने प्रदेश से राज्यसभा के लिए तीसरा उम्मीदवार भी दिया है और हम राज्यसभा की तीसरी सीट भी जीतेंगे। हमें ऐसा पूर्ण विश्वास है. क्या बीजेपी और क्या कांग्रेस, हमारा कैंडिडेट सबसे मतदान की अपील करेगा और हम राज्यसभा की तीसरी सीट भी सुनिश्चित करेंगे।

तीसरी सीट पर टिकी सबकी नजर

 

राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही जीत का दावा कर रही हैं. एक तरफ बीजेपी अपनी रणनीति और समर्थन को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस अपने विधायकों की एकजुटता के दम पर मुकाबला जीतने का भरोसा जता रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह चुनाव मध्य प्रदेश की राजनीति का सबसे चर्चित विषय बना रहेगा और सभी की नजरें अब मतदान और उसके परिणाम पर टिकी हुई हैं .

  • Related Posts

    मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

    एस आर दारापुरी  26 मई 2026 को मोदी…

    Continue reading
    जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

    ऋषी तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    • By TN15
    • June 9, 2026
    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल