महाराष्ट्र के पुणे में हुए बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड पर सोशल मीडिया पर कथित संवेदनहीन टिप्पणी करना मध्य प्रदेश की एक डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी को भारी पड़ गया है। इस मामले में ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) की ओर से कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से 5 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। एसोसिएशन के मुताबिक, केतन अग्रवाल की मौत के बाद डॉ. मुस्कान सोनी की तरफ से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी स्टोरी पोस्ट की गई थी, जिसे संस्था की ओर से बेहद आपत्तिजनक, अमानवीय और नैतिक मूल्यों के सख्त खिलाफ माना गया। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ने और आलोचनाओं के बाद, संस्था की तरफ से यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
5 साल तक पद और सदस्यता से रखा जाएगा दूर
AIDSA के निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अगले पांच वर्षों तक डॉ. मुस्कान सोनी को एसोसिएशन के किसी भी पद, समिति या सदस्यता से पूरी तरह दूर रखा जाएगा। इस अवधि के दौरान उन्हें संगठन की किसी भी आधिकारिक गतिविधि में भाग लेने या चुनाव लड़ने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।
क्या है पूरा केतन अग्रवाल हत्याकांड?






