सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने शहीद विनय नरवाल के घर पहुँच दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों से मिलकर दु:ख साझा किया

आतंकियों और पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं समेत किसी को न बख्शे सरकार : दीपेन्द्र हुड्डा

करनाल, (विसु)। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद भारतीय नौसेना के जाँबाज लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के निवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि शहीद विनय नरवाल के बलिदान को देश सदा याद रखेगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश-प्रदेश, समाज के लिये अर्पित कर दिया। उनकी शानदार उपलब्धियां रही। दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार से इस मामले में कठोर कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में दलगत भावना से ऊपर उठकर सारा राष्ट्र एक है। देश के दुश्मन और इंसानियत के हत्यारे किसी भी हालत में बचने नहीं चाहिए। सरकार कठोर से कठोर कदम उठाए और इसकी जड़ तक जाए। आतंकवाद का फन कुचलने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी हम उसका साथ देंगे। इस घटना ने हर देशवासी की आत्मा को झकझोर दिया है। हिन्दुस्तान जवाब देना जानता है। इस दौरान अंबाला से सांसद वरुण मुलाना भी मौजूद रहे।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार है। इस घटना में बहुत बड़ी क्षति हुई है। ऐसी घिनौनी घटना के बारे में आज तक सुना नहीं गया। ये गोलियां निर्दोष लोगों पर नहीं बल्कि देश की छाती पर लगी हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जिन्होंने ऐसी घिनौनी हरकत की उन्हें और पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं समेत किसी को बख्शा न जाए। आतंकियों की इस वहशियाना हरकत से पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने विश्वास जताया कि इंसानियत के दुश्मनों को देश माकूल जवाब देगा।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!