मप्र के भाजपा विधायक ने अवैध खनन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज को लिखा खत

भोपाल| मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अवैध खनन और कारोबार का मुददा उठाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। सतना जिले के मैहर विधानसभा के भाजपा के विधायक त्रिपाठी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखते हुए कहा है कि प्रदेश में रेत और पत्थर के अवैध खनन और कारोबार ने वर्तमान में माफिया का रूप ले लिया है। ऐसा लगता है कि इन माफियाओं के सामने प्रशासन और खनिज विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है। जहां अनुमति नहीं है वहां अवैध उत्खनन बेरोकटोक जारी है, वहां संगठित गिरोह सरकार को आर्थिक हानि और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने लगे हैं।

मुख्यमंत्री को त्रिपाठी द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि विंध्य, बुंदेलखंड, नर्मदा अंचल व चंबल सब जगह एक जैसी स्थिति है। खनन माफिया प्रशासन के नियंत्रण से बाहर नजर आता है। खनन नियमों का पालन कराने व अवैध खनन रोकने शासन-प्रशासन प्रभावी कार्यवाही नहीं कर पा रहा है जिससे वहां माफिया के हौसले बुलंद हैं।

विधायक त्रिपाठी ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि सतना, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों में अवैध खनन कारोबार बेरोकटोक जारी है। माफिया की मनमानी के कारण ही रेत के के दाम अत्यंत महंगे होने से शासकीय निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं । शासकीय भवनों के निर्माण से ठेकेदार दूर भाग रहे हैं। महंगी रेत के कारण प्रधानमंत्री आवास जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को संवेदनशील और पर्यावरण प्रेमी के साथ गरीबों का हित चिंतक बताते हुए अनुरोध किया है कि अवैध खनन को सख्ती से रोकें और माफिया पर नकेल कसें।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

Continue reading
युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

  • By TN15
  • March 18, 2026
दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

  • By TN15
  • March 18, 2026
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

  • By TN15
  • March 18, 2026
इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल!