मैथमेटिकल टैलेंट सर्च टेस्ट के लिए सोलह हजार से अधिक छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

राजगीर। शिक्षा विभाग के सहयोग से बिहार मैथमेटिकल सोसायटी द्वारा आयोजित होने वाली टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिकल साइंसेज 2023 में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त फरवरी में समाप्त हो गया है। टैलेंट सर्च टेस्ट के लिए कुल 82397 छात्रों में जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 12 ) से कुल 80892 एवं सीनियर वर्ग स्नातक स्नातकोत्तर से कुल 1505 छात्रों द्वारा पंजीकरण किया गया है। बिहार मैथमेटिकल सोसायटी के संयोजक सह संयुक्त सचिव डॉ विजय कुमार ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि इसमें पुरुष वर्ग से 50600 और महिला वर्ग से 30166 ने पंजीकरण किया है।आनलाईन पंजीकरण में कक्षा 6 से कुल 12959, कक्षा 7 से 13854, कक्षा 8 से 17833, कक्षा 9 से 20223, कक्षा 10 से 8343, कक्षा 11 से 4163 कक्षा 12 से 3157 छात्रों ने पंजीकरण किया है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षा से मात्र 1505 छात्रों ने पंजीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर पंजीकरण की अधिकतम समस्तीपुर से 12895, पटना से 6990 पश्चिमी चंपारण से 3758, भोजपुर से 3226, पूर्णिया से 3124, गया से 2914, बक्सर से 2909, पूर्वी चंपारण से 2199, वैशाली से 2169, मधुबनी से 2160, बेगूसराय से 2157, दरभंगा से 2146, मुजफ्फरपुर से 2047 नालंदा से 1869, रोहतास से 1830, सिवान से 1824, कैमूर से 1791, सारण से 1732, जहानाबाद से 1661, सुपौल से 1656, औरंगाबाद से 1624, भागलपुर से 1573, सीतामढ़ी से 1459, कटिहार से 1443, खगड़िया से 1313, मुंगेर से 1258, जमुई से 1145, सहरसा से 1043, नवादा से 907, शेखपुरा से 959, गोपालगंज से 955, बांका से 951, एरिया से 920, किशनगंज से 916 मधेपुरा से 916, लखीसराय से 886, अरवल से 880 एवं शिवहर से 422 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 82397 छात्रों में बीएसईबी से 47701 सीबीएसई 31294 एवं 400 छात्रों ने पंजीकरण किया है। इन छात्रों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा एवं प्रवेश पत्र जारी करने हेतु शीघ्र ही सूचित किया जाएगा।इन पंजीकृत छात्रों में से कक्षा 6 से 12 के लिए 1253 छात्रों एवं स्नातक एवं स्नातकोत्तर से लिए 286 छात्रों का चयन किया जाएगा। सभी सैनिक छात्रों को पुरस्कृत एवं 1 जून से 30 जून 2024 तक प्रशिक्षित किया जाना है।

  • Related Posts

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र…

    Continue reading
    दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में…

    दिल्ली के ITO इलाके में सोमवार (1 जून,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी