भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 8 हजार से ज्यादा नए मामले, 465 लोगों की मौत

नई दिल्ली, भारत में बीत 24 घंटों में कोरोनावायरस के 8,318 नए मामले सामने आए, जिससे देश में महामारी शुरू होने के बाद से कुल मामले बढ़कर 3,45,63,749 हो गए हैं। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को साझा किए। ये नए मामले शुक्रवार के 10,549 ताजा मामलों की तुलना में 21 प्रतिशत कम हैं।

इस बीच बीते 24 घंटे में 465 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,67,933 हो गई है।

कोरोना से इस दौरान 10,967 ठीक होने के साथ ही रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,39,88,797 हो गई है। रिकवरी दर वर्तमान में 98.34 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है, जबकि सक्रिय मामले 1,07,019 हो गए हैं।

तो वहीं बीते 24 घंटे में 73,58,017 लोगों को कोरोना के टीके दिए गए, जिससे कुल टीकाकरण संख्या बढ़कर 1,21,06,58,262 हो गई है।

एक नए कोरोनावायरस वेरिएंट के चर्चा में आने के साथ ही दहशत फैल गई है। नए वेरिएंट का नाम ओमाइक्रोन है, यह दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है। भारत में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि संक्रमण की नई लहर आने का अनुमान है और जब तक हम जल्दी से टीकाकरण नहीं करवाते है देश में संभवत इसकी लहर दिखाई देगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वेरिएंट को बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप करार दिया है।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में कहा कि भारत के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने सरकार को सूचित किया है कि “बोत्सवाना (3 मामले), दक्षिण अफ्रीका (6 मामले) और हांगकांग (1 मामले) में कोरोना वेरिएंट बी.1.1529 के कई मामले सामने आए हैं।”

भूषण ने कहा, “इस वेरिएंट में काफी ज्यादा संख्या में उत्परिवर्तन होने की सूचना है और इस तरह से हाल ही में वीजा प्रतिबंधों और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को खोलने के मद्देनजर देश के लिए गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभाव बढ़ सकता है।

Related Posts

Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

Continue reading
Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 

  • By TN15
  • June 10, 2026
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 

मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस का बड़ा फैसला, बना ली रणनीति, अब सिर्फ EC के फैसले का इंतजार

  • By TN15
  • June 10, 2026
मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस का बड़ा फैसला, बना ली रणनीति, अब सिर्फ EC के फैसले का इंतजार

Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

  • By TN15
  • June 9, 2026
Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

  • By TN15
  • June 9, 2026
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

  • By TN15
  • June 9, 2026
आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

  • By TN15
  • June 9, 2026
Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव