परिवार नियोजन : मुहर बताएगी बास्केट ऑफ च्वाइस

नोएडा। लोगों को परिवार नियोजन के उपलब्ध सभी साधन बताने के लिए शासन से एक मुहर बनवाने का निर्देश जारी किया गया है। इस मुहर पर पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, गर्भपात पश्चात नसबंदी, पीएआईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी, अंतरा, छाया, माला एन आदि परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बताया गया है। मुहर का प्रारूप प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को शासन स्तर से भेजा गया है।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भारत भूषण ने बताया बास्केट ऑफ च्वाइस की मुहर का प्रारूप शासन से भेजा गया है, शीघ्र ही यह मुहर बनवा ली जाएगी। उन्होंने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की उत्तर प्रदेश की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। परामर्श के माध्यम से लोगों को भविष्य में परिवार नियोजन के किसी भी साधन को अपनाये जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

डा. भारत भूषण ने बताया- इसी क्रम में काउंसलिंग के बाद भविष्य में लाभार्थी का फॉलोअप किये जाने के उद्देश्य से परिवार नियोजन की सेवाएं प्रदान करने वाली स्वास्थ्य इकाई के लिए एक मुहर बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें परिवार नियोजन की सारी सुविधाएं (बास्केट ऑफ च्वाइस) इंगित होगी। इस मुहर का उपयोग सेवाप्रदाता द्वारा मरीज अथवा लाभार्थी की काउंसलिंग करते हुए उसकी ओपीडी स्लिप, एएनसी, डिस्चार्ज स्लिप तथा एमसीपी कार्ड पर काउंसलिंग के उपरांत यदि मरीज अथवा लाभार्थी द्वारा किसी विधि को अपनाने के लिए चुना गया है या भविष्य में किसी विधि को अपनाने की रुचि प्रकट की हो तो उस स्थिति में उसके कार्ड पर मुहर लगायी जाएगी तथा रुचि दिखायी गयी विधि पर सही का निशान अथवा अपनायी गयी विधि पर गोला लगाया जाएगा, जिससे भविष्य में उसका फॉलोअप आसानी से किया जा सके।

जारी निर्देशों में पोस्टपार्टम तथा पोस्ट अवार्शन सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। ऐसी महिला जिसका प्रसव अथवा गर्भपात हुआ हो, उसको प्राथमिकता देते हुए काउंसलिंग कर प्रसव उपरांत नसबंदी या आईयूसीडी की सेवा दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। यदि महिला द्वारा कोई भी विधि नहीं अपनायी जाती है तो ऐसी स्थिति में डिस्चार्ज के दौरान कम से कम तीन स्ट्रिप छाया तथा पांच पैकेट कंडोम अवश्य दिये जाएंगे।

Related Posts

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

Continue reading
लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
  • TN15TN15
  • August 26, 2026

  दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

  • By TN15
  • October 19, 2026
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत