Moradabad Crime: सरकार और समाज दोनों को आइना दिखा रहा बिना कपड़ों के घूम रही महिला का वायरल वीडियो !

चरण सिंह राजपूत 
Moradabad Crime: क्या मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में नहीं है ? लग तो नहीं रहा है।  उत्तर प्रदेश तो अपराध मुक्त हो चुका है। जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से तो उत्तर प्रदेश में राम राज चल रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के समर्थकों का तो यही दावा है। तो फिर मुरादाबाद में अपराध को इंगित कर रहा बिना कपड़ों के घूम रही महिला का यह वीडियो कैसे वायरल हो रहा है ! दावे कितने भी किये जा रहे है पर यह वीडियो सरकार ही नहीं बल्कि समाज को भी आईना दिखा रहा है।
चिंतनीय तो यह है कि बिना कपड़े के घूम रही इस महिला के पास से कितने वाहन भी गुजर रहे हैं। मतलब किसी को इस महिला को कोई कपड़ा ओढ़ाकर उसका शरीर ढकने की जरूरत महसूस नहीं हुई।  पुलिस के अनुसार यह घटना एक सितंबर को भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी और पुलिस ने पीड़िता के रिश्तेदार के द्वारा सात सितंबर को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
muradabad rape case
ऐसे में प्रश्न उठता है कि आखिर इस महिला की सुरक्षा के लिए पुलिस ने क्या किया ? भले ही पुलिस ने मेडिकल परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि न की हो पर इसकी क्या गारंटी है कि इस महिला के साथ कुछ गलत न हुआ हो। वैसे समाज में ऐसे कितने दरिंदे घूम रहे हैं जो बेबस महिला को छोड़ दीजिये किसी अकेली महिला को पाकर अपनी हवश का शिकार बनाने को उतारू हो जाते हैं।
ऐसे में प्रश्न उठता है आखिर इस महिला के साथ ऐसा क्या हुआ है कि यह बदहवाश स्थिति में बिना कपड़ों के घूम रही है ? क्या मामले को देखकर कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में लोगों के मन में कानून का कोई डर है ? क्या समाज इतना निर्दयी हो गया है कि किसी बिना कपड़ों के घूम रही महिला के प्रति उसके मन में कोई हमदर्दी न हो।
यदि इस महिला का न्यूड वीडियो वायरल हो रहा है तो क्या इस वीडियो बनाने से ज्यादा जरूरी उसे कपड़े पहनाना नहीं था ?
इस महिला को महिलाओं ने भी देखा होगा। क्या महिलाओं में मन में भी इसके प्रति कोई हमदर्दी नहीं जागी ? कोई महिला कैसे किसी महिला को बिना कपड़े के घूमती हुई देख सकती है ? क्या आरोपियों की गिरफ़्तारी मात्र से इस महिला को न्याय मिल जाएगा ? जिस महिला के कपड़े ही उसके बदन से उतर गए। जरा सोचिये कि उसे कितनी मानसिक प्रताड़ना और यातनाएं झेलनी पड़ी होंगी ?

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी