“महात्मा गांधी” के बाद “मोदी” और भगत सिंह के बाद “सिसोदिया”

इन दिनों राजनीतिक पार्टीयों के बीच अपने काम को ऐतिहासिक बता देने की होड़ लगी हुई है, दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर शराब नीति के घोटाले के आरोप है जिसके चलते उन्हें CBI का समन मिला। इसके बाद मनीष सिसोदिया अपने घर से CBI के दफ्तर पहुंचने तक ऐसा रोड शो करते है मानो पूछताछ के लिए नहीं बल्कि आजादी की लड़ाई लड़ने जा रहें हो। दिल्ली के CM केजरीवाल ने भी उनकी तुलना शहीद भगत सिंह से कर दी।

ठीक उसी प्रकार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता से संवाद करने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बाद पहला नेता बता दिया, क्या स्वतंत्रता सेनानियों की तुलना आज के नेता जो कि करोड़ो रुपये केवल अपनी चुनावी रेली में खर्च कर देते है, जिसका कोई हिसाब नहीं देते उनसे करना सही रहेगा?

मनीष सिसोदिया के मामले पर भगत सिंह के करीबी रिश्तेदारों ने सवाल उठाते हुए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि “मुजरिमों की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से क्यों?”

यह भी पढ़ें – राज ठाकरे के कहने पर BJP ने वापस लिया नामांकन

कम से कम भगत सिंह के रिश्तेदारों ने न केवल शहीद भगत सिंह का बचाव किया बल्कि सभी स्वतंत्रता सेनानियों के राजनीतिक प्रयोग पर सवाल खड़े किए।

भगत सिंह के करीबी रिश्तेदार हरभजन सिंह धात ने कहा कि – “हमारें स्वतंत्रता सेनानी कभी सत्ता में नही आना चाहते थे, उनकी लड़ाई कुछ और थी और आज के नेताओं की कुछ और, आप शहीदों का नाम राजनीति में घसीट कर पोलिटिकल माइलेज ले रहें। अगर उन्हें सत्ता में आना होता तो वे फांसी चढ़कर शहीद नहीं होते बल्कि जीते।

पूछताछ के लिए CBI दफ्तर जाते दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया का रोड शो

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ये पहली कार्यवाही नही, पहले कार्यकाल के दौरान एक के बाद एक सभी नेताओं पर कार्यवाही की गई लेकिन आज तक उन कार्यवाहियों का क्या हुआ BJP नहीं तो कम से कम जांच एजेंसिया तो बता सकतीं थी।

वहीं कल यानी 17 Oct के दिन डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को सुबह 11 बजे CBI के दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचना था, लेकिन सुबह से Twitter पर फोटो और साथ चल रहा हुजूम एक राजनीतिक स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं लगता, लगता है खुद को आम आदमी की पार्टी बताने वाली पार्टी ने अपनी विरोधी पार्टी से काफी कुछ सीख चुकी है।

अब चुनाव की रैली की तस्वीरें और आरोपी के तौर पर पूछताछ के लिए जाने वाली तस्वीरों में फर्क ही खत्म हो गया है।

इसी दिन गुजरात के गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि – “नरेंद्र मोदी अब  प्रधानमंत्री या जननेता नहीं रहे, वे देश के सांस्कृति पुनर्जागरण के प्रतीक और बड़े समाज सुधारक साबित हो रहे हैं।

इस देश की नब्ज को पहचानने वाला और जनता से सीधे संवाद करने वाला महात्मा गांधी के बाद अगर कोई दूसरा नेता है तो वो नरेंद्र मोदी हैं”

रक्षा मंत्री जी को GHI के आंकड़ो में विश्वभर में भारत की स्थिति को भी देखना चाहिए, उनकी पार्टी के अनुसार अगर यह आंकड़े केवल बच्चों पर केन्द्रित है, इसके बावजूद भी यह आंकड़े क्या कम चिंता जनक नहीं है?

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है।

75 साल पहले मिली आजादी के लिए संघर्ष करने वाले देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष कर रहे थे न कि किसी अमुख राज्य में विधायकों को तोड़ कर सरकार बना लेने के, बिना संसाधनों के लड़ने वाले शहीदों की तुलना आज की राजनीति से करना किसी तरह से जायज नहीं लगता।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?