Shiv Sena : राज ठाकरे के कहने पर BJP ने वापस लिया नामांकन

Shiv Sena : शिवसेना में हुए विभाजन के बाद महाराष्ट्र में पहला चुनाव होने जा रहा है, 2019 से पहले तक शिवसेना और BJP मिलकर महाराष्ट्र में सरकार चला रही थी, लेकिन 2019 के बाद शिवसेना और BJP अलग हो गए, इसके बाद शिवसेना खुद से भी अलग हो गई यानी शिवसेना के ही दो भाग हो गए।

एक ओर एक नाथ शिंदे का गुट और दूसरी ओर बाल ठाकरे के बेटे उध्दव ठाकरे का गुट। एक नाथ शिंदे की के साथ BJP का समर्थन है वहीं उध्दव की ओर कांग्रेस और आंशिक रुप से NCP भी शामिल है, संजय राउट की गिरफ्तारी पर उनकी चुप्पी से तो ऐसे ही कयास लग रहे हैं।

इस कारण भी इस उपचुनाव पर सबकी नजरें बनी हुई है, क्योंकि पहली बार शिवसेना के टूटने के बाद चुनाव होने जा रहा है।

अंधेरी ईस्ट में होने जा रहे इस चुनाव के पहले, MNS प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और BJP नेता देवेंन्द्र फड़णवीस को पत्र लिख कर अंधेरी ईस्ट की सीट पर उम्मीदवार न उतारने की सलाह दी।

अंधेरी ईस्ट की सीट पर इससे पहले दिवंगत रमेश लटके यहां से विधायक थे, उनकी आकस्मिक मृत्यु होने के कारण ही अंधेरी की इस सीट पर उप चुनाव हो रहे है।

Shiv Sena
दिवंगत नेता रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्दव ठाकरे के साथ

अब उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने इस सीट पर उनकी पत्नी ऋतुजा लटके को उम्मीदवार चुना है। इस पर उनसे राजनीतिक मतभेद रखने वाले उनके चचरे भाई राज ठाकरे भी समर्थन में दिखे।

राज ठाकरे के लिखे पत्र के जवाब में देवेन्द्र फड़णवीस ने उनसे कहा कि आपकी नियत तो अच्छी है लेकिन इस बात का फैसला मैं अकेला नहीं कर सकता हूं।

BJP- शिंदे गुट की ओर से मुर्जी पटेल के इस सीट पर नामांकन किया था। सोमवार यानी 17 Oct को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी।

यह भी पढ़े – भारत की अर्थव्यवस्था और जांच एजेंसियों पर सवाल

राजनीतिक क्रियाकलापों को देखते हुए महाराष्ट्र BJP के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने यह बताया कि उनकी पार्टी अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में होने उचपुनाव में अपना उम्मीदवार अब नहीं उतारेगी।

कौन है ऋतुजा लटके ?

ऋतुजा लटके कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रहीं, ऋतुजा मुंबई नगर निगम के सर्कल तीन कार्यालय में सहायक के तौर पर नौकरी कर रही थीं लेकिन चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म भरने के लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Shiv Sena
अंधेरी ईस्ट से विधायक रहे दिवंगत नेता रमेश लटके और उनकी पत्नी ऋतुजा लटके

ऋतुजा के पति रमेश लटके बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार में साल 2014 और 2019 में, 2 बार विधायक चुने गए थे, रमेश लटके शिवसेना के अंदर कई भूमिकाओं में रहें है।

विधायक बनने से पहले वे शिवसेना के पार्षद थे। 1997 और 2012 के बीच उन्हें 3 बार शिवसेना पार्षद चुना गया था।

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है।

कभी एक साथ दिखने वाली BJP शिवसेना अब दो गुटों में बटीं दिखाई दे रही है। MNS प्रमुख राज ठाकरे फिलहाल किसी के पक्ष में दिखाई नहीं दे रहें। अगर इस सीट पर उध्दव जीतते है तो इसे उनके लिए एक अहम और बड़ी जीत के तौर पर देखा जाएगा।

  • Related Posts

    ‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
    • TN15TN15
    • July 24, 2026

    नीट मामले में कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Continue reading
    बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    राजधानी पटना में बीते बुधवार (22 जुलाई, 2026)…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

    • By TN15
    • July 25, 2026
    CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

    • By TN15
    • July 25, 2026
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

    ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

    • By TN15
    • July 25, 2026
    ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

    NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • July 25, 2026
    NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

    • By TN15
    • July 25, 2026
    जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

    प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

    • By TN15
    • July 25, 2026
    प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह