खेल मैदान के नाम पर मनरेगा कर्मियों ने किया खेल और घपला

मोहन कुमार सुधांशु / वैशाली

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत कटरमाला पंचायत के बेलवर घाट हाईस्कूल के प्रांगण में मनरेगा द्वारा किए जा रहे खेल मैदान के निर्माण में काफी लूट खसोट किया जा रहा है। यहां तक लगभग 9 लाख 67 हजार 868 रुपया की लागत से बनने वाली खेल मैदान के लिए पंचायत से स्वीकृति भी नही लि गई है। बताया गया है कि मनरेगा के कार्यकर्म पदाधिकारी , कनीय अभियंता ,  रोजगार सेवक सहित अन्य कर्मियों ने मिलकर पंचायत के मुखिया का जाली हस्ताक्षर कर योजना के नाम पर लाखों रुपए की निकासी कर ली गई है और पंचायत से कोई स्वीकृति भी नहीं ली गई।इससे पूर्व भी कई योजनाओं की राशि कागजी  खाना पूर्ति कर निकाल ली गई है।पंचायत के मुखिया जानकी देवी ने बताई कि मनरेगा कार्यालय द्वारा हमारे पंचायत में लाखों लाख की योजना कागजों पर चला कर सरकारी राशि का खुलेआम बंदर बांट किया जा रहा है। कई बार हमने इसकी शिकायत विभाग के प्रखंड स्तरीय अधिकारियों से किया है लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।अब इसकी शिकायत जिला स्तरीय अधिकारियों से की जाएगी।                                     प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनुराधा कुमारी से इस संबंध मे मोबाईल से सम्पर्क किया गया  तो उन्होंने  बताया कि हम इस मामले की जांच कराये गे और दोषी को सजा देंगे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!