भागलपुर में जदयू के कार्यक्रम में जमकर बरसे एमएलए गोपाल मंडल,पार्टी नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

 पटना/भागलपुर। भागलपुर के लाजपत पार्क में शनिवार को आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन चर्चा में रहा. सम्मेलन में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इस सम्मेलन के दौरान गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल काफी नाराज दिखे. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सांसद अजय मंडल पर निजी हमला करते हुए कई विवादित बयान दिए. गोपाल मंडल ने कहा कि उन्हें जानबूझकर अपमानित करने की कोशिश की जा रही है. इतना ही नहीं गोपाल मंडल ने सांसद को चोर और पॉकेटमार तक कह दिया.
गोपाल मंडल सम्मेलन की तैयारियों और व्यवस्था से भी काफी खफा दिखे. गोपाल मंडल ने कहा कि कोई भी सांसद या विधायक जनता से नहीं मिलते हैं. गोपाल मंडल ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो जनता के लिए काम करते हैं. मंच से बोलते हुए गोपाल मंडल ने खुद को जुझारू और जनता का नेता बताया. उन्होंने कहा कि मैं जनता के लिए काम करता हूं. डीएम और एसपी मेरी बात सुनते हैं. जो नहीं सुनते हैं, मैं उन्हें समझाता हूं. उन्होंने दावा किया कि वे जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं और बिहार की राजनीति में उनकी अहम भूमिका है.
विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में विकास का जाल बिछाया है. चाहे स्वास्थ्य विभाग हो या सड़क निर्माण नीतीश कुमार ने हर जगह काम किया है, उन्होंने जातिवाद को खत्म किया है. गोपाल मंडल ने कहा कि जदयू सरकार जातिवाद से ऊपर उठकर विकास की राजनीति कर रही है.

  • Related Posts

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading
    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!