खुदाई करने के दौरान मिट्टी का टीला धंसा, बक्सर में 4 बच्चियों की मौत

-2 लड़कियां एक ही घर की सहोदर बहने
-एक की हालत गंभीर

 बक्सर। बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा राजकीय बुनियादी स्कूल के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना में मिट्टी के पुराने टीले के ढहने से चार बच्चियों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे टीले के पास मिट्टी खोद रहे थे, तभी अचानक टीला भरभराकर गिर गया और वे इसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर मलबा हटाया और सभी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।मृतक बच्चियों में नयनतारा कुमारी (11), शालिनी कुमारी (8) (दोनों बहनें), शिवानी कुमारी (6) और संजू कुमारी (11) शामिल हैं। घायल बच्ची का नाम करिश्मा (10) है। सभी बच्चे गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे और घर के कामों के लिए मिट्टी ला रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिट्टी का यह टीला काफी पुराना था और बार-बार मिट्टी निकालने से इसकी नींव कमजोर हो गई थी। आज भी जब बच्चे मिट्टी लेने गए तो टीला अचानक ढह गया।
सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप