राम मंदिर ट्रस्ट की धनराशि का दुरूपयोग, सुप्रीम कोर्ट को जांच का आदेश देना चाहिए: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट जमीन की ब्रिकी में करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए उच्चत्तम न्यायालय से जमीन अधिग्रहण तथा इसकी बिक्री की न्यायिक जांच के आदेश दिए जाने की मांग की है।

उन्होंने गुरूवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा”भगवान राम ईमानदारी का प्रतीक हैं लेकिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े ट्रस्ट से भारतीय जनता पार्टी समर्थित नेताओं और अधिकारियों को फायदा हुआ है।”

सुश्री वाड्रा ने कहा “इस मंदिर के निर्माण का कार्य शीर्ष अदालत के आदेश पर किया जा रहा है और इस मामले की पूरी जांच का आदेश न्यायालय को ही देना चाहिए क्योंकि जिला स्तर के अधिकारी इन नेताओं के खिलाफ जांच नहीं कर सकते हैं।”

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इस जमीन सौदे में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों के हस्ताक्षर कागजों पर हैं और राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चम्पत राय को इस घोटाले की जानकारी है । इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य और ट्रस्ट में शामिल अनिल मिश्रा तथा अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय इस जमीन सौदे में गवाह हैं। इस ट्रस्ट की धनराशि का दुरूपयोग नेताओं और अधिकारियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया था। सुश्री वाड्रा ने कहा कि दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन को वर्ष 2017 में ट्रस्ट को 26.5 करोड़ रुपए में बेचा गया था।

उन्होंने इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा “2.33 हेक्टेयर जमीन को दो करोड़ रुपए में खरीदा गया था और यह जमीन वक्फ की थी और इस मामले में वर्ष 2018 में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।”

कांग्रेस नेता ने कहा “18 मार्च 2021 को शाम 6.51 बजे इसके सचिव चम्पत राय की तरफ से 10.37 वर्ग गज जमीन को ट्रस्ट को आठ करोड़ रुपए में बेचा गया था। इसके बाद शेष जमीन 12,000 वर्ग मीटर को शाम 7.10 बजे दो करोड़ में बेचा गया था और इसके पांच मिनट बाद इसी जमीन को ट्रस्ट को 18.5 करोड़ रुपए में बेच दिया गया। इन तीनों जमीन सौदों में अनिल मिश्रा और ऋषिकेश उपाध्याय बतौर गवाह थे।”

जब उनका ध्यान भाजपा के इस बयान की तरफ दिलाया गया जिसमें कहा गया कि कांग्रेस राम मंदिर निर्माण में अवरोध पैदा कर रही है तो उन्होंने कहा “हम ट्रस्ट की धनराशि को भाजपा की तरफ की जा रही लूट खसोट में अवरोध पैदा करेंगे।”

Related Posts

गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

Continue reading
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

  • By TN15
  • October 19, 2026
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत