Mission family Development Campaign Started : परिवार नियोजन को प्रेरित करने को सारथी वाहन को दिखाई हरी झंडी

फिरोजाबाद । स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर की। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा जिसमें जन समुदाय को परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सीएमओ डॉ डीके प्रेमी ने कहा कि मिशन परिवार विकास अभियान के तहत बुधवार से 21 जनवरी के बीच में जनपद के सभी नौ ब्लाकों में तीन सारथी वाहन संचालित किए जा रहे हैं। सीएमओ ने सभी लोगों से परिवार नियोजन के साधन अपनाकर जीवन खुशहाल बनाने की अपील की।
योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र ने बताया कि अभियान के साथ ही माह की 21 जनवरी को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के साधनों के प्रचार के लिए जिला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल में परिवार नियोजन की सभी सेवा के साथ-साथ महिला व पुरुष नसबंदी पर भी विशेष प्रोत्साहन रहेगा।
योजना के जिला लॉजिस्टिक मैनेजर अरविंद चौधरी ने बताया कि जन समुदाय में परिवार नियोजन के लिए इच्छुक दंपत्ति की आशा के माध्यम से काउंसलिंग कराते हुए परिवार नियोजन के प्रभावकारी तरीके नसबंदी अपनाने के लिए प्री रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया जनसमुदाय में परिवार नियोजन के साधन अपनाने को प्रेरित करने के लिए शहर में दो तथा ब्लॉकों में तीन तीन सारथी वाहन का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए ऑडियो क्लिप, जिला मुख्यालय, जिला अस्पतालों पर होर्डिंग एवं पेंफलेट्स का भी सहारा लिया जा रहा है।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी