उत्तर बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर 20-21 को हल्के वर्षा का अनुमान
सुभाषचंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 19-23 जून, 2024 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में हल्की लू की स्थिति बनी रहेगी। हलाकि दो दिनों में इसमें कमी आ सकती है।
उसके बाद 20-21 जून को उत्तर बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर हल्के वर्षा हो सकती है। उसके बाद वर्षा की सक्रियता में हल्की वृद्धि हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
वहीं मंगलवार के तापमान पर एक नजर डालें तो अधिकतम तापमानः 36.4 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक
एवं न्यूनतम तापमानः 26.7 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 20 से 25 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है।
Leave a Reply