तीसरी बार अवधेश नारायण सिंह बनेंगे बिहार विधान परिषद के सभापति पद

अभिजीत पाण्डेय

पटना । बिहार विधान परिषद के सभापति पद पर तीसरी बार भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह काबिज होने जा रहे हैं। वे पूर्व सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के स्थान पर पदभार संभालेंगे। सिंह इससे पहले 2012 और 2022 में भी इस पद पर रह चुके हैं और तीसरी बार यह पद संभालकर इतिहास रच रहे हैं।

बिहार विधान परिषद को एक बार फिर से अपना सभापति मिलने वाला है। पूर्व सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा और जीत दर्ज की। देवेंश चंद्र ठाकुर के सांसद बनने के बाद से सभापति की कुर्सी खाली हो गई। अब उनकी जगह भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह एक बार फिर इस पद की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। आपको बता दें कि देवेश चंद्र ठाकुर ने 14 जून को सभापति पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।

इसके अलावा विधान परिषद के उप सभापति पद के लिए जेडीयू नेता प्रोफेसर रामवचन राय का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसके साथ ही बिहार में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि बीजेपी ने सदन में संख्या बल के आधार पर अपना सभापति बनाकर जेडीयू के साथ खेल कर दिया है। बता दें, देवेश चंद्र ठाकुर जेडीयू कोटे से ही बिहार विधान परिषद में सभापति थे।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के दूसरे दलों से बातचीत करने के बाद दोनों नेताओं के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। प्रो. रामवचन राय पहली बार विधान परिषद के उप सभापति होंगे।

  • Related Posts

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया

    बेतिया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading
    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    बिहार में एक प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम मोदी मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का कांग्रेस पर हमला नैतिकता या फिर कुछ और ?

    • By TN15
    • July 8, 2026
    पीएम मोदी मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का कांग्रेस पर हमला नैतिकता या फिर कुछ और ?

    भीमराव रामजी आंबेडकर के भक्ति आंदोलन और दलित उत्थान संबंधी विचार …

    • By TN15
    • July 8, 2026
    भीमराव रामजी आंबेडकर के भक्ति आंदोलन और दलित उत्थान संबंधी विचार …

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फर्जी रसीद बुक बरामद! 

    • By TN15
    • July 8, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फर्जी रसीद बुक बरामद! 

    नृपेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी और गोपाल राय का इस्तीफा क्यों नहीं ?

    • By TN15
    • July 8, 2026
    नृपेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी और गोपाल राय का इस्तीफा क्यों नहीं ?

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया

    • By TN15
    • July 8, 2026
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया

    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • July 7, 2026
    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा