रूपौली विधानसभा क्षेत्र के मध्यावधि चुनाव

जदयू ने कलाधर प्रसाद मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया

अभिजीत पाण्डेय
पटना। रूपौली विधानसभा के मध्यावधि चुनाव में जदयू ने कलाधर प्रसाद मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया है। कलाधर प्रसाद मंडल की राजनीति में अच्छी पकड़ बताई जाती है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व मंत्री लेशी सिंह ने शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रूपौली जदयू की सीट रही है। कलाधर एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल का चयन किया है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किन परिस्थितियों में रूपौली में उप चुनाव हो रहा है यह सभी को पता है। कलाधर मंडल की पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा रही है और जदयू के लिए वह सक्रिय रहे हैं।

रूपौली विधानसभा के उपचुनाव में इस बार जदयू के आलाकमान ने कलाधर प्रसाद मंडल पर विश्वास जताते हुए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। कलाधर प्रसाद मंडल आगामी 18 तारीख को जदयू उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

कलाधर मंडल बलिया गांव के धुचायटोला निवासी स्व. आनंदी मंडल के पुत्र हैं। बीए पास कलाधर प्रसाद मंडल पहले सोनमा पंचायत के 2001 से 2006 तक मुखिया रहे।

उन्होंने विद्यालय प्रधान की नौकरी छोड़ पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव के दौरान भवानीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाकर जदयू की सदस्यता दिलाई थी।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?