कैबिनेट बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर

नीतीश सरकार ने दलित,महादलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा के लिए खोला खजाना

अभिजीत पाण्डेय

पटना। लगभग 3 महीने बाद नीतीश कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में 25 एजेंडों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। नीतीश सरकार ने दलित, महादलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग के लिए खजाना खोल दिया है।

लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार के साथ ही बिहार सरकार भी प्रॉपर तरीके से काम कर रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न बिहार कैबिनेट की बैठक कई मायनों में खास रही है। सबसे बड़ी बात ये कि नीतीश सरकार ने दलितों, महादलितों, अल्पसंख्यकों और अति पिछड़ा वर्ग के लिए बड़ा ऐलान किया है।

कैबिनेट में वित्तीय वर्ष 2024- 25 में स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय के अंतर्गत महादलित, दलित और अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना कार्यक्रम के संचालन के लिए 7 अरब 74 करोड़ 24 लाख 89 हजार 895 रुपए अनुदान की राशि की स्वीकृति दी गई है। वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 की स्वीकृति दी गई है।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगायी गई है। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में राज्य सरकार द्वारा 54298 करोड़ से अधिक ऋण उगाही की स्वीकृति दी गई है। वहीं बिहार श्रम आशु लिपिक संशोधन नियमावली 2024 को भी स्वीकृत किया गया है।

वहीं दिल्ली द्वारा निर्धारित मानक के आलोक में राज्य के पुराने 22 एएनएम स्कूल और पुराने 6 जीएनएम ट्रेंनिंग स्कूल के सुचारू संचालन के लिए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक श्रेणी के कुल 247 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। राज्य वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में राज्य कर्मियों के मकान किराया भत्ता कि वर्तमान दर में संशोधन की स्वीकृति दी गई है।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi