नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला

बेरोजगारों को दिया जाएगा भत्ता

 

भवेश कुमार
पटना । नीतीश सरकार बिहार के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मनरेगा के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 की स्वीकृति दी गई है।राजधानी पटना में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक में 25 एजेंडा पर मुहर लगी है।

इस बैठक में नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मनरेगा के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 की स्वीकृति दी गई है। बेरोजगारी का आवेदन देने के बाद आवेदक को पंद्रह दिन के भीतर रोजगार नहीं मिलता है तो राज्य सरकार रोजगार मांगने वाले को मांग की तिथि से तय सीमा के भीतर दैनिक बेरोजगारी भत्ता देगी।

कैबिनेट में ग्रामीण विकास विभाग के तहत अहम निर्णय लिए गए। जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 की स्वीकृति प्रदान की गई है. शिक्षा विभाग के तहत दलित महादलित एवं अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत चलने वाले तालीम मरकज, टोला सेवक के करीब 10 हजार लाभुकों के लिए 7 अरब 74 करोड़ 24 लाख 89 हजार 895 रुपये सहायक अनुदान की राशि की निकासी एवं व्यय के लिए आज कैबिनेट में मंजूरी मिली है।

वहीं, बिहार आकस्मिकता निधि को वित्तीय वर्ष 2024-25 में अस्थाई रूप से बढ़कर 10000 करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi