महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा संगठन सृजन समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में जारी संगठन सृजन अभियान के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक आज सैक्टर 52 स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बीते लगभग 3 महीने से जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सैक्टर ओर गांव में जाकर पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार संगठन सृजन के अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं।

समीक्षा बैठक में अपनी बात को आगे बढ़ते हुए अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वर्तमान सरकार की किसान विरोधी, नौजवान विरोधी और संविधान संविधान विरोधी रीति-नीति का विरोध संसद समेत तमाम मंचों पर कर रहे हैं। इसी प्रकार वास्तव में जो समस्याएं हमारे जनपद में हैं जिनकी मूल जड़ उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार है इसका पुरज़ोर विरोध हम कार्यकर्ताओं को मजबूती से करना है।जब तक सशक्त संगठन नहीं होगा,जब तक नए लोगों का जुड़ाव कांग्रेस पार्टी से नहीं होगा,जब तक अपने मिशन से हम बूथ तक के व्यक्ति को नहीं जोड़ेंगे तब तक संगठन सृजन और सड़क से लेकर के विधानसभा तक सरकार की जन विरोधी नीतियां और उनका विरोध मजबूती से नहीं किया जा सकता है। इसलिए ब्लॉक मंडल और बूथ की कमेटियाँ हमें जल्दी से जल्दी तैयार करके मैदान में उतरना होगा।

आज की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में अध्यक्ष मुकेश यादव, लियाकत चौधरी, फिरे सिंह नागर, राजकुमार भारती, संजय तनेजा, यतेंद्र शर्मा, ललित अवाना, मधुराज, डॉ सीमा, एस एस सिसोदिया, दयाशंकर पांडेय, राहुल पांडेय, रामकुमार शर्मा, कैप्टन पी एस रावत, चांद मोहम्मद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!