बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक बयान को लेकर दिया ज्ञापन 

भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का बर्दाश्त नहीं होगा  : मनोज कुमार।

बिजनौर – भारतीय सोशलिस्ट मंच बिजनौर के बैनर तले गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह द्वारा दिनांक 17 दिसंबर को राज्यसभा में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की भारतीय सोशलिस्ट मंच कड़े शब्दों में निंदा की है,जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि बाबा साहब का अपमान कहीं से कहीं तक प्रदास्त नहीं किया जाएगा,गृहमंत्री अमित शाह का यह बयान संविधान की मूल भावना पंथनिरपेक्ष के खिलाफ है और अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाला है भारत सरकार के गृहमंत्री ने जिस स्थान से(राज्यसभा) बाबा साहब को अपमानित करने वाला जो बयान दिया है वह देश की सर्वोच्चतम संवैधानिक संस्था है जो भारत के संविधान के अनुसार संचालित होती है ना की किसी की आस्था के अनुसार। भारत के 140 करोड़ लोगों का भविष्य संविधान के अनुसार तय होता है ना की किसी मजहब के विश्वास के अनुसार।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाया गया संविधान की ताकत है जो देश के भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक, भिन्न-भिन्न भाषाओं, भिन्न-भिन्न धर्मों और भिन्न-भिन्न विश्वासों के लोगो को आपस में जोड़े हुए हैं किसी एक विश्वास को थोपने से देश को कमजोर करना होगा और मजहब की राह पर धकेलना होगा गृहमंत्री अमित शाह का बयान देश को कमजोर करने वाला और अंधविश्वास ,पाखंड की ओर ले जाने वाला है भारतीय सोशलिस्ट मंच मांग करता है गृहमंत्री अमित शाह ने संवैधानिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन किया है इसलिए नैतिक रूप से उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है अमित शाह तत्काल अपना गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे ओर इसी सम्बन्ध में भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यकर्ता प्रातः 10:30 बजे नुमाइश ग्राउंड (प्रदर्शनी पार्क)पर एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अमर रहें के नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचें वहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन देने वालों मे मनोज राजपूत प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश,मनोज कुमार जिला अध्यक्ष बिजनौर,पवन कुमार मीडिया प्रभारी बिजनौर, इंजीनियर भूपेंद्र सिंह पूर्व प्रत्याशी विधानसभा नजीबाबाद,मुसैब सिद्दीकी ब्लॉक अध्यक्ष आयरा,महेश कुमार,वीरेंद्र कुमार जिला सचिव बिजनौर,जीवन सिंह जिला सचिव बिजनौर,राजू पाल मुजफ्फरनगर, डॉ योगेंद्र चौधरी आदि साथी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

    Continue reading
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश