मुजफ्फरपुर में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

मुजफ्फरपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में आगामी निर्वाचन सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर मुजफ्फरपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आगामी अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 को हो चुका है। दावा और आपत्ति दाखिल करने की अवधि 29 अक्टूबर से 28 नवंबर 2024 तक निर्धारित की गई है, जबकि दावा-आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर 2024 तक कर दिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

3481 मतदान केन्द्र और 33.99 लाख मतदाता

जिले में कुल 3481 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। प्रारूप निर्वाचक सूची के अनुसार, जिले में कुल 33,99,209 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 4989 सेवा मतदाता हैं।

चार विशेष अभियान दिवस

पुनरीक्षण के दौरान चार विशेष अभियान दिवस भी निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 2 और 3 नवंबर 2024, तथा 23 और 24 नवंबर 2024 को बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर मौजूद रहेंगे। इन दिनों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे किए जा सकें।

दावा एवं आपत्तियों की साप्ताहिक समीक्षा

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रत्येक सप्ताह के अंत में प्राप्त दावा एवं आपत्तियों की सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस सूची में सभी प्रकार के दावे, आपत्तियां और संशोधन आवेदन शामिल होंगे। साथ ही, सभी राजनीतिक दलों से बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को सक्रिय बनाने की भी अपील की गई।

बैठक में अन्य जिला अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमें कांग्रेस से श्री सबीउल हसन, भाजपा से श्री मनोज कुमार, जदयू से श्री रंजन कुमार, राजद से श्री जितेंद्र किशोर, लोजपा (रामविलास) से श्री राजकुमार पासवान, बसपा से श्री राजेंद्र कुमार एवं सीपीआई (एमएल) के सचिव श्री सूरज कुमार सिंह शामिल थे।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?