शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप!

नवरात्र, सावन माह के बाद अब वाराणसी नगर निगम ने नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी मीट मांस की दुकानों को बंद करके सीमा क्षेत्र से बाहर जगह आवंटित करने का फैसला किया है। वाराणसी नगर निगम का यह निर्णय बेहद अहम माना जा रहा है। इस आदेश के बाद मीट का व्यापार करने वाले व्यापारियों में हड़कंप है और अब उन्हें नगर निगम के क्षेत्र में दुकान खोलने की अनुमति नहीं मिलेगी। वाराणसी नगर निगम की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी मीट मांस की दुकान को बंद करने का फैसला लिया गया है। उनके व्यवसाय को देखते हुए अन्य पांच जगह पर दुकान खोलने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इन जगहों को चिन्हित कर लिया गया है।

काशी की पवित्रता को ध्यान में रखकर लिया फैसला

हालांकि, वाराणसी नगर निगम के इस महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रमुख वजह काशी शहर की पवित्रता और आध्यात्मिक महत्व को बनाए रखना है। शहर में किसी भी प्रकार का नॉनवेज मीट मछली के व्यापार से श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है।

नगर निगम के फैसले पर मीट कारोबारियों ने उठाए सवाल

हालांकि, नगर निगम के फैसले के बाद वाराणसी में सोशल मीडिया से लेकर मीट व्यापारियों के बीच इस बात को लेकर विरोध भी है कि अगर नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी मीट मांस की दुकानों को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है तो बड़े होटल रेस्टोरेंट भोजनालय में खुलेआम मिलने वाले नॉनवेज भोजनों के लिए रियायत क्यों है। मीट व्यापारियों का कहना है कि अगर शहर में नॉनवेज पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना है तो सभी के लिए यह नियम लागू होना चाहिए। सिर्फ मीट मांस का व्यापार करने वाले लोगों के लिए ही नहीं. हालांकि, नगर निगम की तरफ से अब तक का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है।
  • Related Posts

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ में…

    Continue reading
    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    Pitru Paksha dates: पितृपक्ष में यदि पितरों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक