केशव मौर्या के बयान पर मायावती का पलटवार, बोली हिंदू-मुस्लिम भाजपा का आखिरी हथकंडा

लखनऊ, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर को लेकर बयान पर बसपा मुखिया मायावती ने प्रतिक्रिया अपनी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाजपा का आखिरी हथकंडा है। इससे जनता को सावधान रहना चाहिए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी।

मायावती ने इसको लेकर गुरुवार को एक ट्वीट भी किया है। मायावती ने लिखा कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विधानसभा आमचुनाव के नजदीक दिया गया बयान कि अयोध्या व काशी में मन्दिर निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है, यह भाजपा के हार की आम धारणा को पुख्ता करता है। इनके इस आखिरी हथकण्डे से अर्थात हिन्दू-मुस्लिम राजनीति से भी जनता सावधान रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लेकर एक ट्वीट किया था। केशव ने लिखा- ‘अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है।’ साथ ही हैशटैग किया- ‘जय श्री राम, जय शिव शंभू, जय श्री राधे-कृष्ण।’ उनके इस ट्वीट के बाद से अब उत्तर प्रदेश की राजनीतिक का तापमान बढ़ गया है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव के एजेंडे में मंदिर का विषय कोई मुद्दा नहीं रहा है। मंदिर आस्था का मुद्दा है चुनाव का नहीं। जो लोग राम मंदिर बनने का विरोध करते थे अब वही लोग राम मंदिर में माथा टेक रहे हैं। अयोध्या के बाद आने वाले दिनों में यही ²श्य काशी व मथुरा में दिखेगा।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?