सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग परिभाषाएं भी बदलते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले P की परिभाषा पिछड़ा से की गई, फिर पंडित से की गई और एक दिन ये लोग P की परिभाषा पाकिस्तान से भी कर देंगे।
सीएम योगी ने कहा कि वह प्रदेश में पिछले 9 वर्षों के दौरान तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के निधन पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं और तीनों अलग-अलग दलों से थे। उन्होंने कहा कि जब श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह का निधन हुआ तो यह उनके लिए असहनीय था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सारे कार्यक्रम छोड़कर लखनऊ आए थे, जबकि वह खुद और उनकी पूरी कैबिनेट अंतिम संस्कार में मौजूद रही।
मायावती आईं लेकिन…
योगी ने कहा कि सामान्य शिष्टाचार के तहत बसपा चीफ मायावती ने आकर बाबूजी को श्रद्धांजलि दी, लेकिन समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रत्यक्ष जाकर श्रद्धांजलि देने की बजाय शब्दों से भी संवेदना व्यक्त नहीं की. उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे बड़ा अपमान और क्या हो सकता है। सीएम योगी ने कहा कि यह सिर्फ बाबूजी का अपमान नहीं था, बल्कि यह जातीय अपमान था और हर सनातन हिंदू का अपमान था।





