कटिहार में भीषण आग का कहर: 50 घर जलकर राख

 लाखों का नुकसान

-इफ्तार की तैयारी के दौरान लगी आग ने मचाई तबाही
-दमकल और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू

कटिहार। जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के बबला बन्ना गांव में आग लगने से करीब 50 घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रमजान के दौरान इफ्तार की तैयारी के समय मोहम्मद गफूर अली के घर में खाना बनाने के दौरान आग लगी, जो तेजी से पूरे गांव में फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के करीब 50 घर इसकी चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग चूल्हे से उठी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई, जिससे देखते ही देखते कई घर जलकर राख हो गए।

सूचना पर प्रशासन ने दमकल को घटनास्थल पर भेजा। दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रशासन ने आग से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने का कार्य जारी है।

  • Related Posts

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    चर्चित शिक्षक खान सर ने गोलीकांड मामले में…

    Continue reading
    ‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

    पटना के चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे