ट्रांसफारमर से लगी कासना कोतवाली में भीषण आग, 76 से अधिक वाहन जल कर कबाड़

वन विभाग की जमीन पर अस्थाई रूप से बना है कासना थाना

ऋषि तिवारी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ट्रांसफारमर में लगी आग की चपेट में कासना थाना आ गया। जो कि वन विभाग की जमीन पर अस्थाई रूप से इंसुलेटिड फाइबर पैनल मैटेरियल से बना बना हुआ है। थाना परिसर में खड़ी माल मुकदमाती 70 से अधिक बाइक व छह चार पहिया वाहन व एक सरकारी बाइक आग की चपेट में आकर जल कर कबाड़ हो गई। वहीं कासना कोतवाल का आफिस भी आग की लपटों में आकर जल कर राख हो गया। जिसमें रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल कर राख हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक शाम साढ़े चार बजे के आसपास कासना कोतवाली से सटी दीवार के पास लगे ट्रांसफारमर में आग लग गई। आग की चपेटों ने कासना थाना परिसर में खड़ी माल मुकदमाती व अन्य वाहनों को भी विकराल रूप लेते हुए अपनी चपेट में ले लिया। उस वक्त थाना प्रभारी विद्युत गोयल अपने आफिस में मौजूद थे। आग ने वाहनों के साथ साथ उनके आफिस को भी अपनी चपेट में ले लिया। थाने में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने बाहर निकल कर अपने आप को सुरक्षित करते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर विभाग को भी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर विभाग चार गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान लगभग 70 बाइक, एक सरकारी बाइक व छह चौपहिया वाहन जल गए। इसके अलावा थाना प्रभारी के आफिस का फर्नीचर व अन्य दस्तावेज जल कर राख हो गए।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप