लाल किले के सामने मार्किट में लगी भीषण आग, 13 दमकल गाड़ियां मौके पर, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली | दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक मार्किट में मौजूद छोटी दुकानें में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है, वहीं आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

दरअसल दमकल विभाग को सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर सूचना मिली कि लाल किले के सामने मौजूद लाजपत मार्किट में भीषण आग लग गई है, जिस जगह पर यह आग लगी वहां करीब 80 से अधिक छोटे दुकान मौजूद हैं, सूचना पर 13 गाड़ियों को रवाना किया गया।

हालांकि दमकल कर्मियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं वहीं भारी संख्या में दुकान में रखे सामान भी जल गए।

दूसरी ओर इस भीषण आग में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। पुलिस विभाग और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद है।

मार्किट में आग लगने के कारण स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है और फिलहाल भारी संख्या में लोग वहां मौजूद है। हालांकि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है, दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Posts

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही…

Continue reading
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

 घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

  • By TN15
  • September 4, 2026
श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

  • By TN15
  • September 4, 2026
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

  • By TN15
  • September 4, 2026
स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

  • By TN15
  • September 4, 2026
CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

  • By TN15
  • September 4, 2026
घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार