राजगीर के गुरुद्वारा में मनाया गया शहीदी पर्व

लाहौर में गुरु श्री अर्जुन देव को दी गयी थी यातनाएं

राम विलास

राजगीर। सिख पंथ के शहीदों के सरताज श्रीगुरु अर्जुन देव जी महाराज की 418 वीं शहीदी गुरु पर्व दिवस राजगीर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर गुरबाणी का पाठ किया गया। सिख संगत श्रद्धालुओं को गुरु अर्जुन देव जी महाराज के द्वारा दी गई शहादत के इतिहास को बताया गया।

इस अवसर पर गुरु नानक मिशनरी के संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह निषाद ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज को मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर गुरु साहब को गरम तवे पर बैठकर सर पर गर्म बालू डाला गया था। बड़े बर्तन में गर्म पानी में इन्हें बैठाया गया था। काफी यातनाएं दी गई थी। गुरु साहब ने निष्कासित जहांगीर के पुत्र अमीर खुसरो को मदद की इसके अलावा लगातार सिख धर्म का प्रचार बड़े पैमाने पर होने के कारण जहांगीर काफी परेशान था।

जहांगीर सिर्फ मुसलमान धर्म का प्रचार और प्रसार करता था। जबरन लोगों को मुसलमान बनाता था। दूसरे धर्म के प्रचार प्रसार नहीं होने देता था, जो इस आदेश के खिलाफ प्रचार प्रसार करते थे। उनको मृत्युदंड का आदेश देता था। गुरु अर्जुन देव जी उसके आदेश को नहीं माने और उस आदेश के विरुद्ध गुरु नानक वाणी का प्रचार प्रसार करते रहे थे।

गुरु अर्जुन देव जी महाराज को जहांगीर के आदेश पर 1606 में पाकिस्तान लाहौर के गुरुद्वारा डेरा साहिब में काफी यातनाएं दी गई थी। 1606 में ही वह शाहिद हो गये थे। आज देश विदेश में गुरु साहब के शहादत को लेकर गुरबाणी का पाठ पूजा , अरदास , ठंडे मीठे जल की सेवा एवं गुरु का अटूट लंगर छका जाता है।

राजगीर गुरुद्वारा के ग्रंथि भाई मंजीत सिंह जी ने अरदास किया। आज के आयोजन में भाई राजवीर सिंह, भाई रविंदर पाल सिंह बंटी, भाई गुरविंदर सिंह, भाई छोटू सिंह, भाई महेंद्र सिंह, भाई रामानुज सिंह एवं विभिन्न जगहों से आए हुए सैकड़ों की संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध, बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी

    • By TN15
    • July 10, 2026
    ‘सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध, बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी

    इजरायल ने अमेरिका को उकसाया : डोनाल्ड ट्रम्प ने गुस्से में किया ईरान पर हमला!

    • By TN15
    • July 10, 2026
    इजरायल ने अमेरिका को उकसाया :  डोनाल्ड ट्रम्प ने गुस्से में किया ईरान पर हमला!

    Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई

    • By TN15
    • July 10, 2026
    Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई

    शेखर सुमन शो से जुड़े कारोबारी पर ED की छापा?

    • By TN15
    • July 10, 2026
    शेखर सुमन शो से जुड़े कारोबारी पर ED की छापा?

    गुजरात जैसे विकसित राज्य के लिए कर्ज से डूबे हुए प्रदेश पर आर्थिक बोझ डालना सरासर गलत : अजय खरे

    • By TN15
    • July 10, 2026
    गुजरात जैसे विकसित राज्य के लिए कर्ज से डूबे हुए प्रदेश पर आर्थिक बोझ डालना सरासर गलत : अजय खरे

    भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?

    • By TN15
    • July 9, 2026
    भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?