मारपीट, लूटपाट व गोलीबारी कांड में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

राम विलास

राजगीर। रविवार की देर शाम शहर के सियाराम मेडिकल एजेंसी पर हमला कर मारपीट, लूटपाट और गोलीबारी करने के आधे दर्जन आरोपियों में से पुलिस द्वारा दो अपराधियों को पिस्तौल, तीन जीवित और एक मृत कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डीएसपी प्रदीप कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रहलाद कुमार, पिता निरज कुमार, साकिन सबलपुर और मोनू कुमार , पिता अनित यादव, साकिन अनुमंडल कार्यालय के समीप, दोनों थाना राजगीर, जिला नालंदा के निवासी हैं।

 

शेष फरार अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को साढ़े आठ बजे के करीब गिरफ्तार अपराधी अपने चार अन्य साथियों के साथ दुकान पर पहुंच कर तेरह हजार रूपये रंगदारी की मांग किया। रंगदारी देने से मना करने पर उनलोगों के द्वारा गोपाल कुमार और उसके भाई आलोक कुमार के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं गोलीबारी की गयी।

घटना के दौरान ही दुकानदार और स्थानीय लोगों द्वारा प्रहलाद कुमार और मोनू कुमार को पकडकर पुलिस के हवाले कर किया गया था। डीएसपी ने बताया कि तलाशी लेने पर प्रहलाद कुमार के पास से एक देशी पिस्तौल एवं एक मृत कारतूस व एक जिंदा कारतूस और मोनू कुमार के पास से दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। प्रदीप कुमार के अनुसार प्रहलाद कुमार का अपराधिक इतिहास बहुत पुरानी है।

केवल राजगीर थाने में उसके खिलाफ 15 कांड दर्ज है। डीएसपी ने बताया कि रविवार की देर शाम शहर के कलाली मोड़ के समीप एक दवा दुकान में गोलीबारी की घटना की जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस त्वरीत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया। गोली से घायल गोपाल कुमार और उसके भाई आलोक कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पब्लिक द्वारा पकड़े गये दो अपराधियों को पुलिस हिरासत में लिया। घटना में घायल दोनों युवक शहर के नई पोखर गांव के पंकज कुमार का पुत्र और सियाराम सिंह का पौत्र है। घटना स्थल से अपराधियों की बाइक भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।

गोपाल कुमार के अनुसार अपराधियों द्वारा उनकी दवा दुकान के कैश बाॅक्स से 12 हजार रुपये की लूट भी की गयी है। डीएसपी ने बताया कि छापामारी दल के राजगीर थानाध्यक्ष चन्द्रभानु, एसआई रवि कुमार, एसआई शिव कुमार राय, एसआई प्रवीण प्रताप सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

डीएसपी के अनुसार प्राथमिकी अभियुक्त प्रहलाद कुमार के खिलाफ राजगीर थाने में कांड संख्या-117/23, 135/23, 534/21, 423/20, 30/22, 429/20, 22/21, 123/21, 366/21, 162/21, 399/21, 04/22, 463/19, 95/20, 610/22 दर्ज है। वह अनेकों बार जेल की यात्रा कर चुका है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी