बिहार लोकसभा चुनाव में जलवा बिखेरेंगे नरेन्द्र, योगी और मोहन समेत कई दिग्गज

अभिजीत पांडे

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार लोकसभा चुनाव मे अपना जलवा दिखाएंगे। सूची में जहां बेटिकट हुए नेताओं के नाम हैं, वहीं कई विधायक और कई उम्मीदवारों के नाम भी सूची में शामिल किये गये हैं।

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी जैसे केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।इस सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ दो प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी रखा गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी बिहार में स्टार प्रचारक बनाया गया है।

इस सूची में 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं।जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी जैसे केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इस सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी बिहार में स्टार प्रचारक बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने संसदीय चुनाव लड़ रहे कई उम्मीदवारों को भी अपना स्टार माना है । उन नामों में बेगूसराय के उम्मीदवार गिरिराज सिंह, उजियारपुर उम्मीदवार नित्यानंद राय, पश्चिम चंपारण उम्मीदवार संजय जायसवाल, बक्सर उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी शामिल हैं। इसके साथ पार्टी नेअश्विनी चौबे और सुशील कुमार मोदी को भी प्रचार के मामले में स्टार माना है।

बिहार सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम भी स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है । उनके अलावे अन्य मंत्रियों में मंगल पांडेय, नीरज बबलू, कृष्ण नंदन पासवान, रेणु देवी और जनक चमार को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। राज्यसभा की नवनिर्वाचित सदस्य धर्मशीला गुप्ता और सैयद शाहनवाज हुसैनको भी पार्टी ने स्टार प्रचारक की सूची में जगह दी है।

  • Related Posts

    ‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
    • TN15TN15
    • July 24, 2026

    नीट मामले में कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Continue reading
    बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    राजधानी पटना में बीते बुधवार (22 जुलाई, 2026)…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

    • By TN15
    • July 25, 2026
    CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

    • By TN15
    • July 25, 2026
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

    ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

    • By TN15
    • July 25, 2026
    ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

    NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • July 25, 2026
    NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

    • By TN15
    • July 25, 2026
    जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

    प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

    • By TN15
    • July 25, 2026
    प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह