डॉ. हरिश्चंद्र सहनी की श्रद्धांजलि सभा में जुटेंगे कई दिग्गज नेता

 20 अप्रैल को दरभंगा में होगा आयोजन

दरभंगा : अमर शहीद जुब्बा सहनी शोध सेवा संस्थान, सुन्दरपुर के संस्थापक स्वर्गीय प्रोफेसर डॉ. हरिश्चंद्र सहनी की श्रद्धांजलि सभा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यह कार्यक्रम आगामी 20 अप्रैल 2025 को दरभंगा के सुन्दरपुर वार्ड संख्या 4 में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण निषाद होंगे। साथ ही बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी, मदन सहनी, हरि सहनी सहित कई वरिष्ठ नेता, समाजसेवी, अधिकारी एवं बुद्धिजीवियों के शामिल होने की संभावना है। इसकी जानकारी शोध सेवा संस्थान के निदेशक कृष्ण कुमार सत्यवादी उर्फ पप्पु सहनी ने दी।

समाज के प्रेरणास्रोत थे डॉ. सहनी:

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सहनी ‘आज़ाद’ के अनुसार, प्रो. हरिश्चंद्र सहनी समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के सच्चे शुभचिंतक थे। उनकी लिखी किताबों से कबीर, बुद्ध, अंबेडकर और स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों के विचारों को जानने और समझने का अवसर मिला। उनके सान्निध्य में कई युवा नेता, प्रोफेसर और अधिकारी समाज सेवा की राह पर आगे बढ़े।

सांस्कृतिक और सामाजिक सहभागिता:

कार्यक्रम में सुजीत राज की टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इसके अलावा शिक्षा जागरूकता अभियान समिति से देवराज सर, रानी कुमारी और निवेदिता पासवान के भी उपस्थित रहने की संभावना है।

 

संस्थान की भूमिका:

 

अमर शहीद जुब्बा सहनी शोध सेवा संस्थान वर्षों से सामाजिक चेतना, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सक्रिय रहा है। डॉ. सहनी की स्मृति में आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा समाज के प्रति उनके योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी