मुख्यमंत्री ने ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

सभी जिलों के लिए जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पटना।दीपक कुमार तिवारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यव्यापी ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने माताओं, बहनों और बेटियों को संबोधित करते हुए एक विशेष पत्र का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना और ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं को पहचान कर समाधान की दिशा में ठोस प्रयास करना है।

महिलाओं की भागीदारी से नीतियों का निर्माण:

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला संवाद के जरिए सरकार योजनाओं को जमीनी हकीकत से जोड़ने का काम करेगी। संवाद के दौरान प्राप्त समस्याओं, सुझावों और आकांक्षाओं को प्राथमिकता के आधार पर संकलित कर, जिला व विभागीय स्तर पर समाधान किया जाएगा। वहीं, नीतिगत मामलों को सरकार के सामने निर्णय के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

70 हजार स्थानों पर होंगे कार्यक्रम, दो करोड़ से अधिक महिलाएं होंगी शामिल:

यह भव्य आयोजन राज्य के 70,000 से अधिक स्थलों पर होगा, जिसमें करीब दो करोड़ महिलाओं की भागीदारी संभावित है। प्रत्येक स्थल पर सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए जागरूकता वाहन तैनात किए जाएंगे, जिनमें लगे बड़े टीवी स्क्रीन के माध्यम से वीडियो फिल्में दिखाई जाएंगी। महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे।

जागरूकता वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी:

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के लिए तैयार 600 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों की चारों ओर ब्रांडिंग की गई है ताकि गांवों में भ्रमण के दौरान आमजन को सरकार की योजनाओं और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी मिल सके।

प्रस्तुति और उपस्थिति:

इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया और महिला संवाद की विस्तृत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ‘महिला संवाद’ पर आधारित एक वीडियो फिल्म भी प्रस्तुत की गई।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस आयोजन से जुड़े।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी