अमिताभ बच्चन समेत कई अभिनेता व अभिनेत्री ने दी गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ

द न्यूज़ 15
मुंबई। आज हमारा देश अपना 73वां गणत्रंत दिवस मना रहा है गणतंत्र दिवस एक ऐसा दिन है जब हम सभी देश भक्ति की भावनाओं में लिप्त हो जाते हैं और एक दूसरे को बधाइयां देते हैं। इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारें सभी देशवासियों को गणत्रंत दिवस के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। इनमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर मनोज बाजपेयी तक का नाम शामिल है।
महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देर रात अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक सफेद टी-शर्ट पहनी है और उनकी दाढ़ी हमारे देश के तिरंगे जैसी रंगी हुई है। वह लिखते हैं, “गणतंत्र दिवस की अनेक शुभकामनाएं।” तस्वीर शेयर होते ही उसपर लाइक्स और कमेंट्स आने शुरू हो गए,

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रणौत ने भी देशवासियों को अपनी ओर से बधाइयां दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तीन मिनट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नेता जी सुभाष चंद्र बोस परेड करते देखे जा सकते हैं।

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी अपने ट्विटर पर देश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, “हैप्पी रिपब्लिक डे।”

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, “स्वतंत्रता के 75 साल, देश के महान शहीदों ने इसके लिए त्याग-बलिदान किया और देश के लिए लड़े। हैप्पी रिपब्लिक डे इंडिया।”

तापसी पन्नू ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- भारत की जनता को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अनुपम खेर लिखते हैं, लहू देकर तिरंगे की बुलंदी को संवारा है, फ़रिश्ते तुम वतन के हो तुम्हें सजदा हमारा है.. हम सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध