मालवीय नगर अग्निकांड: 21 लोगों की मौत पर CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक 6 मंजिला इमारत में आग भयावह आग ने 21 लोगों की जान ले ली। डर की बात यह है कि मौत का आंकड़ा अब भी बढ़ सकता है। लेमन ग्रीन नाम के इस होटल में लगी आग ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस भयानक हादसे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भयावह हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। घायलों को 50 हजार रुपये और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रेखा गुप्ता ने लिखा, “मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं।

रेखा गुप्ता ने आगे लिखा, “घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, सीएटीएस एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमें तुरंत सक्रिय हुईं और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया. उनकी त्वरित कार्रवाई से प्रभावित परिसरों से कई लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका।

दुख की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ- रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और समर्थन प्रदान किया जा रहा है। दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। हम इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कई विदेशी नागरिकों के मरने की आशंका

जिस होटल में आग लगी थी, वहां बांग्लादेश और अफ्रीका से आए नागरिक भी ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि होटल से कुछ दूरी पर कई प्राइवेट अस्पताल हैं, जहां विदेशी अपने और अपनों के इलाज के लिए आते हैं। ये लोग मालवीय नगर के लेमन ग्रीन जैसे होटलों में रुकते हैं और इलाज के बाद वापस चले जाते हैं।

  • Related Posts

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP…

    Continue reading
    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!