Mallikarjun Kharge Remarks : ‘पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह, अगर आप…’, कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे का विवादित बयान, BJP भड़की

Mallikarjun Kharge On PM Modi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है

Mallikarjun Kharge Remarks: ‘पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह, अगर आप…’, कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे का विवादित बयान, BJP भड़की

Mallikarjun Kharge On PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार (27 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा, ”पीएम मोदी ‘जहरीले सांप’ की तरह हैं, आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं, यदि आप इसे चाटते हैं, तो आप मर मर जाएंगे.

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होना है. इसी के मद्देनजर कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कलबुर्गी में जनता को संबोधित करते हुए खड़गे ने पीएम मोदी को लेकर यह बयान दिया.

 

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने किया पलटवार

खरगे के इस बयान का वीडियो बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया है और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ”अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘जहरीला सांप’… सोनिया गांधी के ‘मौत का सौदागर’ से जो शुरू हुआ और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं, कांग्रेस लगातार नए स्तर को छू रही है. हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है.”
वहीं, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष हैं. वह दुनिया को क्या बताना चाहते हैं? वो देश के पीएम हैं और पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है और पीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना दिखाता है कि कांग्रेस किस स्तर तक गिर गई। हम चाहते हैं कि वह देश से माफी मांगें।

अपने बयान पर खड़गे ने दी सफाई

अपने बयान पर सफाई देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ”इसका मतलब प्रधानमंत्री मोदी से नहीं था, मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा सांप की तरह है। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत तौर पर यह कभी नहीं कहा, मैंने कहा कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और अगर आप इसे छुएंगे तो आपकी मृत्यु निश्चित है.”

  • Related Posts

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?