नवीन पटनायक को बड़ा झटका! BJD के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने छोड़ी पार्टी 

बीजू जनता दल के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनको नवीन पटनायक का करीबी माना जाता था। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने इसके पीछे पार्टी में हो रही उनकी उपेक्षा को वजह बताया।  उन्होने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक को मेरा त्यागपत्र. पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक मैंने अपनी सेवा, संगठन और समर्पण की नीति के मुताबिक काम किया है. भविष्य में भी मैं ओडिशा की जनता के लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगा. जय जगन्नाथ।

नवीन पटनायक को लिखी चिट्ठी

सामंतराय ने कहा, आज यानी 25 मई को मैं बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं. मुझे राज्यसभा के लिए मनोनीत करने के लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा। अविभाजित कटक जिले की जनता की सेवा करने और राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा के मुद्दों को उठाने का मौका देने के लिए मैं इस अवसर पर आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

‘पार्टी में हो रहा मेरा अपमान’

उन्होंने आगे लिखा, मैंने हमेशा खुद को पार्टी के हित में समर्पित किया है और वर्षों से पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के लिए काम किया है, लेकिन मुझे लगता है कि हाल के दिनों में पार्टी में मेरा सुनियोजित रूप से अपमान किया जा रहा है और पार्टी को मेरी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है. इसलिए, मैंने जनहित में यह कठिन फैसला लिया है और आपसे मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!