पूर्वी चंपारण में अब तक 1428 ग्राम संगठनों में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिले के सभी प्रखंडों में 27 महिला संवाद रथ के माध्यम से सभी प्रखंडों के ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं समस्या से लेकर समाधान तक की बातें कर रही हैं। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओ पर भी अपनी बाते प्रमुखता से रख रही हैं| महिलाये अब सड़क, नाली, आवास, शौचालय, नल-जल से इतर अब अपने लिए रोजगार की मांग कर रही हैं। संवाद के माध्यम से महिलाये अपने मन की बातों को साझा कर रही हैं| महिला संवाद महिलाओं के लिए एक मंच का काम कर रहा है, जहाँ पर वह अपने अनुभव, संघर्ष, विचार एवं सफलता की कहानियां साझा कर रही हैं । महिला संवाद ने महिलाओं को न सिर्फ अभिव्यक्ति की आजादी दी है, बल्कि उनके अदम्य साहस को भी मजबूत तंत्र प्रदान किया है। महिलाये अब अपने घर से निकल कर विकास की बातें कर रही हैं । कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राम संगठनों में महिला संवाद रथ के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को वीडियो और लीफलेट के माध्यम से दिखाया जा रहा है । प्रत्येक कार्यक्रम की अवधि 2 घंटे की होती है। जिसमें 45 मिनट वीडियो दिखाया जाता है जिसमें आरक्षण के तहत सरकारी योजनाओं, साईकिल , पोषाक योजना, जीविका , लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान आदि के बारे में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य के बारे में विस्तार से दिखाया जा रहा है। ताकि ग्रामीण स्तर पर रह रहे लोग अलग अलग योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सके । इसके साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लीफलेट भी उपस्थित महिलाओं को दिया जा रहा है । जिसके माध्यम से वह योजना का लाभ उठा सके । यह कार्यक्रम 18 जुन तक संचालित किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ग्रामीण इलाकों की समस्या का संकलन कर रही है । जिसे जिला स्तर और राज्य स्तर से सही किया जाएगा । सरकार द्वारा आयोजित इस महिला संवाद कार्यक्रम में महिला के साथ पुरुष भी बढ़ चढ कर हिस्सा ले रही हैं । आज के महिला संवाद कार्यक्रम में 11 हज़ार से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया । दो घंटे के इस कार्यक्रम में 45 मिनट वीडियो के साथ ही 45 मिनट में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित दीदियों द्वारा अपना मन्तव्य रखा जाता है कि किस प्रकार सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में खुशियां आई। इसके बाद कार्यक्रम में शम्मिलित महिलाओं से उनके क्षेत्र से संबंधित आकांक्षाएं ली जा रही हैं। जिसमें स्थानीय आकांक्षा के साथ नीतिगत आकांक्षाओं को भी प्रतिवेदित करवाया जा रहा है । साथ ही ऐप पर उन आकांक्षाओं को दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा सरकार प्रायोजित योजनाओं से संबंधित मांग, सार्वजनिक/सामूहिक संपत्ति एवं संसाधन के निर्माण, विकास एवं मरम्मती संबंधित मांग, सार्वजनिक सेवा की गुणवत्ता संबंधी मांग, आजीविका स्वरोजगार संबंधी मांग, समाज सुधार संबंधी मुद्दे, जीविका से जुड़ी नई आकांक्षाएं एवं नीतिगत सुधार से संबंधित योजनाओं की मांग की जा रही है । जिले में अब तक कुल 1428 महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन में लगभग 2 लाख 75 हज़ार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया