Maharashtra: रिश्तों की मर्यादा टूटी! सौतेले बेटे पर यौन शोषण का आरोप… महिला बोली- मैं 4 महीने की गर्भवती हूं

महाराष्ट्र के नागपूर के मानकापुर इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 26 साल की विवाहित महिला ने अपने सौतेले बेटे पर बार-बार यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे ने जान से मारने की धमकी देकर कई बार अत्याचार किया. महिला ने यह भी दावा किया है कि फिलहाल वह चार महीने की गर्भवती है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, साल 2024 में उसकी पहचान एक 55 साल के व्यक्ति से हुई थी, जो एक निजी बैंक में के मैनेजर पद पर कार्यरत है। नौकरी दिलाने का लालच देकर उस व्यक्ति ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और उन्होंने मंदिर में शादी कर ली।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक उस व्यक्ति की पहली पत्नी से हुआ 21 साल का बेटा है. वह शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र है। पीड़िता का आरोप है कि नवंबर 2025 और फिर 10 अप्रैल 2026 को जब वह घर पर अकेली थी, तब आरोपी बेटा जबरदस्ती उसके कमरे में घुस आया और उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
 
पति पर भी मामला दबाने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि उसने यह पूरी घटना अपने पति को बताई थी, लेकिन उसके पति ने मामले को दबाने की कोशिश की। उसने परिवार की बदनामी और बेटे का भविष्य बर्बाद होने की बात कहकर उसे चुप रहने की सलाह दी। लगातार हो रहे अत्याचार से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत करके मानकापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सौतेले बेटे के खिलाफ बलात्कार सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है. मामले की आगे की जांच मानकापुर पुलिस कर रही है।

  • Related Posts

    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व…

    Continue reading
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    कानपुर नगर पुलिस ने महज चार दिनों में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    • By TN15
    • June 7, 2026
    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    • By TN15
    • June 7, 2026
    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग