Maharashtra Politics : बाला साहेब की तस्वीर के सामने उद्धव ठाकरे ने मिलाया हाथ, शिंदे को मिला घेरने का मौका

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके खेमे के सांसद विधायक लगातार यह आरोप लगाते हैं कि उद्धव ठाकरे ने हिन्दुत्व की विचारधारा को छोड़ दिया है। इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति से यह खबर आ रही है कि उद्धव ठाकरे ने भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से हाथ मिलाया है, जो कि लगातार हिन्दुत्व की विचारधारा का विरोध करती रही है। इतना ही नहीं दोनों दल कभी मुंबई में एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी हुआ करते थे। 1970 में सीपीआई विधायक कृष्णा देसाई की हत्या ने न केवल शिवसेना के विधानसभा में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया बल्कि इसके परिणामस्वरूप मध्य मुंबई में भगवा पार्टी की प्रभुत्व भी बढ़ा।
सीपीआई के प्रकाश रेड्डी मिलिंद रानाडे समेत अन्य नेताओं ने उद्धव ठाकरे से उनके आवास मातोश्री पर बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में ठाकरे की पार्टी को अपना समर्थन देने का वादा किया।

शिंदे लगाते हैं हिन्दुत्व छोड़ने का आरोप 

हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हिन्दुत्व की विचारधारा से समझौता करने का आरोप लगाया था। उद्धव ठाकरे के इस फैसले के बाद शिंदे के एक बार फिर हमलावर होने का मौका मिल सकता है। वहीं महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने भी महाराष्ट्र के पूर्व सीएम के शिवेसना गुट के साथ एकजुटता व्यक्त की थी। इससे पहले एमवीए के सहयोगी एनसीपी और कांग्रेस ने उप चुनाव के लिए ठाकरे के उम्मीदवार का समर्थन करने के अपने फैसले की घोषणा की।

शिवसेना के बंटवारे के बीच अहम उप चुनाव

एकनाथ शिंदे और उद्दव ठाकरे के बीच शिवसेना पर नियंत्रण को लेकर जारी जंग के बीच चुनाव आयोग ने अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा की है। यह सीट मई में शिवसेना के रमेश लटके के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां ३ नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। गिनती ६ नवम्बर को होनी है। महााराष्ट्र की सत्ता से बेदखल होने के बाद उद्धव ठाकरे के लिएयह पहली परीक्षा होगी। शिंदे कैंप के साथ इस सीट पर उनकी सीधी लड़ाई होगी।
उधव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना खेमे के रमेश लटके की पत्नी रुतजा को उप चुनाव में मैदान में उतारने की संभावना है। वहीं भाजपा ने संकेत दिया कि मुर्जी पटेल सत्तारूढ़ गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने ट्वीटर पर कहा, अंधेरी पूर्व विधानसभा उप चुनाव के लिए अंधेरी पूर्व में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह देखा गया कि स्थानीय लोगों से भाजपा और शिंदे समूह गठबंधन के उम्मीदवार किया मुर्जीभाई पटेल को बहुत समर्थन मिल रहा है।

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा