महाराष्ट्र फोन टैपिंग पैटर्न गोवा में दोहराया जा रहा, मुझे अखिलेश यादव की है चिंता : संजय राउत

द न्यूज 15 

मुंबई । राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर फोन टैपिंग का मामला उठाया है। राउत ने कहा कि इस देश में जो विपक्ष के नेता हैं और खासकर जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां के बहुत से नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। कल ही गोवा में कांग्रेस की ओर से फोन टैप मामले में जनता को बड़ी जानकारी मिली है।

संजय राउत ने कहा, “ये सच है कि महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था जो ऑन रिकॉर्ड है। गोवा में यही महाराष्ट्र पैर्टन चल रहा है। ये संयोग की बात है कि उस समय जो महाराष्ट्र के नेता थे वो गोवा के प्रभारी हैं। फोन टैपिंग शायद उत्तर प्रदेश में भी चल रहा होगा, मुझे समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव की भी चिंता है।”

‘सुदीन धवलीकर, विजय सरदेसाई…के कॉल टैप हो रहे’

शिवसेना सांसद ने ट्वीट करके कहा, “जिस तरह से महाराष्ट्र के नेताओं के फोन टैप किए गए, वही फोन सर्विलांस का पैटर्न गोवा में दोहराया जा रहा है। सुदीन धवलीकर, विजय सरदेसाई, दिगंबर कामत और गिरि के कॉल टैप किए जा रहे हैं। देश जानना चाहता है कि इस टैपिंग के पीछे गोवा की ‘रश्मि शुक्ला’ कौन है?”

‘रश्मि शुक्ला ने खड़से और राउत के फोन टैप करवाए’
दरअसल, भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि शुक्ला ने शिवसेना सांसद संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खड़से के फोन अवैध रूप से टैप किए थे। दक्षिण मुंबई के कोलाबा पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि उक्त अधिकारियों ने ‘निहित राजनीतिक स्वार्थ’ के चलते 2019 में इन दोनों नेताओं के फोन टैप किए थे।

Related Posts

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

Continue reading
योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म