Bihar: मुल्‍ला नसरुद्दीन की बेगम की कहानी सुनाकर बीजेपी और सीएम नीतीश कुमार पर बरसे तेजस्वी यादव

द न्यूज 15 
पटना । तेजस्वी यादव नए कलेवर में नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमले करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। गवर्नर के भाषण के बाद बिहार असेंबली में जब उन्हें बोलने का मौका मिला तो वो एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्‍होंने सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्‍होंने मुल्‍ला नसिरुद्दीन और बेगम की कहानी सुनाकर नीतीश सरकार को आईना दिखा राज्‍यपाल के अभिभाषण को जमकर आड़े हाथ लिया।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्यपाल का अभिभाषण पिछले 4 सालों में बिलकुल भी नहीं बदला है। हर साल एक ही आंकड़े को बदलकर राज्यपाल के अभिभाषण के तौर पर सामने रख दिया जाता है। राज्यपाल खुद भी इस हकीकत को समझ रहे हैं। तेजस्वी यही पर नहीं रुके वो बोले कि यही वजह है कि अपने अभिभाषण के दौरान हंगामे पर गवर्नर मुस्कुराते रहे।
तेजस्‍वी ने मुल्‍ला नसिरुद्दीन की कहानी से सरकार पर तंज कसा। बकौल राजद नेता, मुल्‍ला बाजार से 1 किलो मीट लाए और अपनी बेगम से इसे पकाने को कहकर वो खुद पान खाने चले गए। पकाने के दौरान बेगम ने मीट चखा और फिर वो उसे पूरा ही खा गईं। मुल्‍ला आए तो उन्‍हें मीट नहीं मिला। पूछने पर बेगम ने कहा कि आपकी बिल्‍ली पूरा मीट खा गई। आनन-फानन में मुल्‍ला ने बिल्‍ली का तराजू से वजन किया तो वो एक किलो था। उन्होंने बेगम से पूछा कि ये बिल्ली है तो मीट कहां है और अगर ये मीट है तो बिल्ली कहां है?
तेजस्‍वी ने कहा कि विकास हुआ तो बेरोजगारी क्‍यों है। नीति आयोग में सबसे फिसड्डी बिहार क्‍यों है। विकास हुआ तो इतने अपराध क्‍यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बगैर किसी तालमेल के चल रही है। विकास के जो दावे किए जा रहे हैं वह केवल कागजों पर नजर आते हैं। जमीन पर कोई काम नहीं दिखता। यही वजह है कि बिहार आज भी पिछड़ा है।
तेजस्वी का कहना था कि सरकार ने शराबबंदी कर दी लेकिन कोई योजना बनाए बगैर। अब पुलिस परेशान है तो अदालतें मुकदमों के बोझ तले दबी हुई हैं। उनका कहना था कि सरकार बगैर किसी रोडमैप के काम कर रही है। मुल्ला की बेगम की तरह से वो लोगों को बेवकूफ बनाने में लगी है।

Related Posts

योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading
TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देवी कश्यप को श्रद्धांजलि 

देवी कश्यप को श्रद्धांजलि 

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला