Maharashtra: ढोंगी बाबा का नया कारनामा! लड़की वापस लाने के नाम पर की 1 लाख से ज्यादा की ठगी

Fake Baba Fraud Case: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में अशोक खरात के बाद एक बार फिर ढोंगी बाबा के कारनामे और लूट के मामले सामने आए। यहां एक ढोंगी बाबा ने प्रेम विवाह करके घर से भागी लड़की को वापस लाने का झांसा देकर लड़की के पिता से करीब 1 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। मामला भंडारा के पवनी तालुका के अड्याळ पुलिस थाना क्षेत्र का है।

इतना ही नहीं, बाबा ने पीड़ित के परिवार वालों का भरोसा जीतने के लिए 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर लिखकर यह गारंटी भी दी थी कि लड़की वापस आ जाएगी, वरना पैसे लौटाए जाएंगे। लेकिन बाद में न तो लड़की वापस आई और न ही पैसे मिले।

कैसे फंसा परिवार जाल में

जानकारी के मुताबिक, बोरगांव निवासी शिवशंकर डोरले की बेटी पड़ोस के एक युवक के साथ घर से भाग गई थी। परेशान पिता जब लड़की की तलाश में थे, तभी उनकी मुलाकात हेमदास बावणे नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को “बाबा” बताकर मदद का दावा किया। बाबा ने दावा किया कि लड़की पर “करनी और भानामती” का असर हुई है और उसे उतारने के लिए पूजा करनी होगी. शुरुआत में उसने पूजा करने के नाम पर 8 हजार रुपये वसूले. हालांकि, पूजा करने के बाद भी लड़की वापस नहीं आई तब बाबा ने डर पैदा किया कि लड़की की जान को खतरा है. यह कहकर बाबा ने और पैसे वसूल किए. कुल मिलाकर पीड़ित परिवार से लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये ऐंठ लिए गए।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मामले में जब कोई समाधान नहीं मिला तो परिवार ने अड्याळ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जादूटोणा विरोधी कानून सहित धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले भी कितने लोगों को इसी तरह ठगा है। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि अंधविश्वास और जल्दबाजी में लिए गए फैसले कैसे लोगों को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

  • Related Posts

    प्रथम हरियाणवी लघुकथा-संकलन ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ का हुआ विमोचन
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    आईएएस डॉ. मनोजकुमार गर्ग, हरियाणा कला परिषद् के…

    Continue reading
    ‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    भारत के किसी न किसी राज्य में लगातार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्बेक बच्चों ने हिंदी में सुनाई PM मोदी की कविता, भावुक हुए पीएम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उज्बेक बच्चों ने हिंदी में सुनाई PM मोदी की कविता, भावुक हुए पीएम

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल

    प्रथम हरियाणवी लघुकथा-संकलन ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ का हुआ विमोचन

    • By TN15
    • September 1, 2026
    प्रथम हरियाणवी लघुकथा-संकलन ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ का हुआ विमोचन

    जागृति विहार में चलाया गया जन जागरण अभियान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जागृति विहार में चलाया गया जन जागरण अभियान

    मोहम्मद दीपक’ को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

    • By TN15
    • September 1, 2026
    मोहम्मद दीपक’ को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

      यौन उत्पीड़न न्यायपालिका का ‘डर्टी सीक्रेट’, सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील बोलीं- कई महिला जज शिकार, कोई नहीं बोलता

    • By TN15
    • September 1, 2026
      यौन उत्पीड़न न्यायपालिका का ‘डर्टी सीक्रेट’, सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील बोलीं- कई महिला जज शिकार, कोई नहीं बोलता