कृष्ण रुहेला के नेतृत्व में महाराज रणवीर सिंह रुहेला जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

ओम साई, संतपुरा स्थित कृष्ण रुहेला के आवास पर महाराज रणवीर सिंह रुहेला की जयंती बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण रुहेला के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो रुहेला गणमान्य व्यक्ति, समाज के वरिष्ठजन एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पण से हुई, जिसे रामनिवास रुहेला, नरेश रुहेला, श्रीनिवास रुहेला और शिवकुमार रुहेला द्वारा संपन्न किया गया। इसके पश्चात् समाज के विभिन्न वक्ताओं ने महाराज रणवीर सिंह रुहेला जी के जीवन, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महाराज रणवीर सिंह रुहेला केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि न्याय, समानता और समाज सुधार के प्रतीक थे। उन्होंने सदैव समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाई और अपने आदर्शों से समाज को नई दिशा दी। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर समाज के युवाओं ने एकजुट होकर समाजिक एकता, शिक्षा और संगठन के महत्व पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
कृष्ण रुहेला, रामनिवास रुहेला, नरेश रुहेला, श्रीनिवास रुहेला, शिवकुमार रुहेला, ईश्वर रुहेला,नीरज रुहेला,अजय रुहेला, भूषण रुहेला, दीपक रुहेला,विपिन रुहेला,मनोज रुहेला,संजय रुहेला,अक्ष रुहेला,पार्थ रुहेला,अमन रुहेला,सुनील रुहेला,सुनील रुहेला,अनुज रुहेला,कुलदीप रुहेला,हरि रुहेला,सचिन रुहेला,आदि समाज के सैकड़ो रुहेला बन्धु मुख्य रूप से मौजूद रहे!

  • Related Posts

    ऐसे नहीं चलेगा! ईरान युद्ध से सामने आई भारत की कमजोरी, आयात कम करने के लिए सरकार ने कसी कमर
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में खराब होते हालात…

    Continue reading
    65 कमरों में 250 लोग, न निकास न सुरक्षा – गरीब की जान इतनी सस्ती क्यों? – गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीटू
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    नोएडा, कल बुधवार को नोएडा के सेक्टर-66, मामूरा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक का अनशन गांधीवादी नहीं है!

    • By TN15
    • July 17, 2026
    सोनम वांगचुक का अनशन गांधीवादी नहीं है!

    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 

    • By TN15
    • July 16, 2026
    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 

    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल

    ऐसे नहीं चलेगा! ईरान युद्ध से सामने आई भारत की कमजोरी, आयात कम करने के लिए सरकार ने कसी कमर

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ऐसे नहीं चलेगा! ईरान युद्ध से सामने आई भारत की कमजोरी, आयात कम करने के लिए सरकार ने कसी कमर

    ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है

    दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल

    • By TN15
    • July 16, 2026
    दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल