दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी संगठन द्वारा दीपावली पर भव्य आयोजन

 राकेश जाखेटिया, दिल्ली

गत शनिवार दिल्ली माहेश्वरी संगठन द्वारा दीपावली के अवसर पर गुलाबी बाग स्थित कम्युनिटी सेंटर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जिसमें समाज के हर वर्ग एवं उम्र के व्यक्तियों ने बढ़ चढकर भाग लिया। आशीष माहेश्वरी के नेतृत्व में राम पर आधारित संक्षिप्त प्रेरणादायक राम की लीला का मंचन मंचीय कलाकारों द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान सभी पारंपरिक परिधानों में पधारे एक दूसरे को दीपावली के अवसर पर प्रसन्न मुद्रा में शुभकामनाएं का आदान-प्रदान करते दिखाई दिए। इस अवसर पर चाट से मिठाई तक भरपूर व्यवस्था की गई जिसका सभी ने स्वाद चखा ।
विनीत केला (उपाध्यक्ष उत्तरांचल), ओम तापड़िया (संयुक्त मंत्री उत्तरांचल), महेश रांदड (कार्य समिति सदस्य महासभा ) , नीरज पल्तानी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष , अरविंद गर्ग (चांदनी चौक जिला भाजपा अध्यक्ष) , विवेक काबरा एवं मनोज दरगढ (भाजपा युवा नेता), मीडिया जगत से राकेश जाखेटिया, प्रोफेसर डी के राठी (अर्थशास्त्री ) , अशोक सोमानी- अरुण सारडा (माहेश्वरी सभा दिल्ली ) आदि अनेको गणमान्य सदस्यों ने पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी महिला अध्यक्ष श्यामा भांगडिया एवं दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी संगठन अध्यक्ष सुशील तापड़िया सभी का स्वागत-सत्कार एवं शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दिए । मंच का सफल संचालन मनीष भंसाली मंत्री द्वारा किया गया ।
समाज का बुद्धिजीवी वर्ग आपस में माहेश्वरीयों की घटती जनसंख्या , पारिवारिक सुख दुख , विवाह योग्य बच्चों हेतू संवाद एवं शादी की बढ़ती उम्र पर चिंतित दिखाई दिये । कुछ परिवारजन अपने विवाह योग्य बच्चों हेतू सुयोग्य साथी की तलाश मे निहारते हुए दिखाई दिए ।

अशोक करनानी एवं संगठन से जुड़े अन्य व्यक्तियो ने जनवरी ९,१० और ११ को जोधपुर में होने जा रहे माहेश्वरी महाधिवेशन को सफल बनाने हेतु अपील की ।

कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए अनिल गगरानी, प्रभात केला, विनोद बलदेवा, विकास माहेश्वरी ‘बॉबी’, प्रदीप देव महेश्वरी , पवन डागा, सौरभ माहेश्वरी , राकेश मालपानी , बादल माहेश्वरी आदि अनेको सामाजिक रत्नो का प्रयास प्रशंसनीय रहा ।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?