द कश्मीर फाइल्स देखने जम्मू पहुंचे मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, फिल्म देखने के बाद कही यह बात

द न्यूज 15  

भोपाल । मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इन दिनों जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर हैं। यहां पर उन्होंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहाकि यह एक बार नहीं, बार-बार देखने वाली फिल्म है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और एक्टर अनुपम खेर का शुक्रिया भी अदा किया।
दिमाग के परदे हटाने वाली फिल्म : अपने एक वीडियो ट्वीट के साथ नरोत्तम मिश्रा ने लिखा कि आज कश्मीरी भाई-बहनों के साथ द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। कश्मीरी पंडितों के संघर्ष का सच देखकर मन व्यथित हो गया। उन्होंने लिखा कि इस नरसंहार को देश की जनता के सामने लाने के लिए फिल्म के निर्देशक श्री विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर के साथ फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं। वीडियो में नरोत्तम मिश्रा ने कहाकि यह एक रोमांचित करने वाली फिल्म है। उन्होंने कहाकि दिमाग के ऊपर जो परदे पड़े थे यह फिल्म उन परदों को हटाने वाली साबित हुई।

कहा-युवा जरूर देखें : अपने वीडियो में नरोत्तम मिश्रा ने कहाकि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने का कामकम्यूनिज्म सोच वाले कर सकते हैं, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। इसके बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि द कश्मीर फाइल्स एक बार नहीं, अनेक बार देखने वाली फिल्म है। खासकर युवाओं को इसे बार-बार देखना चाहिए ताकि देश को भविष्य में ऐसे दिन फिर से न देखने पड़ें।

Related Posts

‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

‘मिर्जापुर द मूवी’ की लंबे समय से चर्चा…

Continue reading
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

काफी समय से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

  • By TN15
  • August 17, 2026
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

  • By TN15
  • August 17, 2026
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

  • By TN15
  • August 17, 2026
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

  • By TN15
  • August 17, 2026
नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

  • By TN15
  • August 17, 2026
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द