अपने प्रोडक्शन हाउस से अलग हुईं अनुष्का शर्मा, पोस्ट लिखकर बताया क्यों लिया फैसला

द न्यूज 15

मुंबई । अनुष्का शर्मा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वह आखिरी बार पर्दे पर 2018 में आई ‘जीरो’ में नजर आई थीं। फैन्स उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनके प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्ज (Clean Slate Filmz) से कई अच्छे प्रोजेक्ट्स आए हैं जिन्हें ओटीटी पर रिलीज किया गया और दर्शकों ने उसे पसंद किया। प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत अनुष्का और उनके भाई कर्णेश शर्मा ने मिलकर किया था। परिवार और एक्टिंग की जिम्मेदारियों के बीच अनुष्का ने एक पोस्ट लिखकर बताया कि वह प्रोडक्शन हाउस से खुद को अलग कर रही हैं और इसका जिम्मा पूरी तरह से उनके भाई संभालेंगे। एक्टिंग को देना चाहती हैं समय : ‘एक नई मां होने के नाते, जिसने एक्टिंग को अपना प्रोफेशन चुना, मुझे अपनी जिंदगी को पूरी तरह संतुलित करना होगा जैसा पहले कभी नहीं हुआ। इसलिए मैंने ये फैसला किया है कि मेरे पास जो भी समय होगा मैं अपने पहले प्यार एक्टिंग को समय दूंगी। इसलिए मैंने CSF से हटने का फैसला किया। इस भरोसे के साथ कि सबसे सक्षम व्यक्ति कर्णेश इस विजन को आगे बढ़ाएंगे।
आने वाली फिल्म : इसके साथ अनुष्का ने प्रोडक्शन हाउस की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और अपना प्यार जताया। अनुष्का की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह Chakda Xpress है, जिसमें वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल कर रही हैं।

Related Posts

50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

Continue reading
श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं
  • TN15TN15
  • August 22, 2026

‘नीरजा एक नई पहचान’, ‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद